{"_id":"64bf5984e4ab6466c702a685","slug":"mla-vidhayak-malini-gaud-son-eklavya-case-nitesh-jain-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: विधायक मालिनी गौड़ के बेटे ने भाजपा नेता को घर बुलाया, गुंडों और पार्षदों से जमकर पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: विधायक मालिनी गौड़ के बेटे ने भाजपा नेता को घर बुलाया, गुंडों और पार्षदों से जमकर पिटवाया
Tue, 25 Jul 2023 10:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:41 AM IST
सार
भाजपा नेता ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से करूंगा शिकायत, क्षेत्र में गुंडागर्दी कर रहे मालिनी गौड़ और उनके बेटे के समर्थक
विज्ञापन
महापौर के साथ नीतेश जैन
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे पर भाजपा आईटी सेल के सहसंयोजक व व्यापारी नीतेश जैन ने गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी ही पार्टी के नेता एकलव्य गौड़ ने उन्हें घर बुलाकर जमकर पीटा। इस दौरान कई गुंडे और पार्षद वहां पर मौजूद थे। व्यापारी अब इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत करने वाले हैं।
क्यों हुई पिटाई
बताया जा रहा है कि पिटाई गुट बदलने की वजह से हुई। नीतेश महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ जुड़ गए हैं जिसकी वजह से गौड़ का गुट नाराज चल रहा था। वहीं प्रॉपर्टी विवाद की बात भी सामने आ रही है।
एकलव्य ने फोन कर घर बुलाया था
नीतेश जैन ने कहा कि कपड़ा मार्केट में दोपहर को दुकान पर बैठा था। तभी एकलव्य गौड़ का फोन आया। उन्होंने मुझे मिलने के लिए अपने घर बुलाया। जब मैं मिलने उनके घर गया तो एकलव्य और उनके समर्थकों ने मुझे पीटा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र-4 की विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ के साथ ही दो पार्षदों ने भी उनकी पिटाई की।
विज्ञापन
मुझे बदनाम किया जा रहा
व्यापारी की पिटाई के मामले में एकलव्य सिंह गौड़ ने कहा की सभी बातें झूठी हैं। मुझे टारगेट किया जा रहा है। कुछ लोग मेरा नाम बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।