{"_id":"64dbb6a87246e9569e0647f7","slug":"miscreants-lob-petrol-bombs-on-tiranga-yatra-in-indore-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: सरपंच को नहीं फहराने दिया तिरंगा; नाराज होकर बोले- मेरे पद का स्कूल ने किया अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: सरपंच को नहीं फहराने दिया तिरंगा; नाराज होकर बोले- मेरे पद का स्कूल ने किया अपमान
Tue, 15 Aug 2023 11:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 15 Aug 2023 11:04 PM IST
सार
पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सरपंच को ही झंडा फहराने का अधिकार है। उक्त मामले में सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने संज्ञान लिया है और जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते सरपंच बारेलाल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य्प्र देश के विदिशा जिले के सिरोंज में स्वतंत्रता दिवस पर एक सरपंच को तिरंगा न फहराने देने का मामला सामने आया है। भगवन्तपुर ग्राम पंचायत के सरपंच बारेलाल अहिरवार का कहना है कि स्कूल की मैडम मुझसे चिढ़ती हैं, वो कहती हैं कि तुम क्या जानो। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं निचली जाति से हूं। यही कारण है कि स्वतंत्रता दिवस पर मुझे स्कूल में नहीं बुलाया गया और किसी और से तिरंगा ध्वजारोहण कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सरपंच को ही झंडा फहराने का अधिकार है। उक्त मामले में सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने संज्ञान लिया है और जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है। मौके पर मौजूद पंचायत सचिव अमीर हमजा ने कहा कि अभी तक ऐसा होता रहा है कि पंचायत भवन में सरपंच झंडा फहराते हैं, फिर उसके बाद स्कूल में जाकर झंडा फहराते हैं। इसके लिए सरपंच को विधिवत सूचना दी जाती हैं, मगर सरपंच का कहना है कि उन्हें इस बार सूचना नहीं दी गई और स्कूल प्रिंसिपल ने किसी और से ध्वजारोहरण करा दिया। इस घटना से आहत बारेलाल ने कहा कि ये मेरे पद और जाति का अपमान है।
विज्ञापन
