फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Minor girl student raped by BJP leader's son, gets pregnant

Indore News: नाबालिग छात्रा के साथ किया भाजपा नेत्री के पुत्र ने रेप, गर्भवती हुई

Tue, 03 Oct 2023 07:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

पीडि़ता ने इंदौर पुलिस को बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह शाम को कोचिंग जाती है। कोचिंग के बाहर अक्सर एक किशोर उससे बात करने की कोशिश करता था। मैने उससे बातें शुरू कर दी तो एक दिन वह मुझे अपने घर ले गया और जबरजस्ती की।

विज्ञापन
Minor girl student raped by BJP leader's son, gets pregnant
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

नाबालिग छात्रा से रेप का मामला इंदौर में सामने आया है। छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है।रेप करने वाला आरोपी भी नाबालिग है और भाजपा नेत्री का बेटा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले छात्रा से दोस्ती की और फिर उसके साथ लगातार कई बार रेप करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो परिजनों को पता चला  और मामला पुलिस तक पहुंचा।

विज्ञापन

पीडि़ता ने इंदौर पुलिस को बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह शाम को कोचिंग जाती है। कोचिंग के बाहर अक्सर एक किशोर उससे बात करने की कोशिश करता था और मेरे लिए गिफ्ट भी ले आया। मैने उससे बातें शुरू कर दी तो एक दिन वह मुझे अपने घर ले गया और जबरजस्ती की। मैने विरोध किया तो उसने धमकियां दी। इसके बाद वह कई बार मुझे घर ले गया और मेरे साथ रेप करता रहा।

विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि 1 सितंबर को फिर वह मुझे कोचिंग के बाहर मिला। मेरी तबीयत खराब थी और पेट में दर्द था, मैने इनकार कर दिया, लेकिन मुझे फिर भी वह अपने साथ ले गया। जब मेरा पेट ज्यादा दर्द होने लगा तो डाक्टरों को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों ने पेट में बच्चा होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने आरोपी के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों के साथ पीडि़ता परदेशीपुरा थाने पहुंची और शिकायत की। आरोपी की मां भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed