फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Maharashtra deputy chief minister Devendra fadnavis jan aashirwad yatra

Mp: फडणवीस ने मप्र में सीएम शिवराज का जिक्र तक नहीं किया, जनता से बोले पीएम मोदी के नाम पर दें वोट

Mon, 18 Sep 2023 06:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 18 Sep 2023 06:19 PM IST
सार

जनता के बीच चर्चा का विषय बन गई बेटमा की जन आशीर्वाद यात्रा, फडणवीस बोले इस बार पीएम मोदी को देखकर वोट दें

विज्ञापन
Maharashtra deputy chief minister Devendra fadnavis jan aashirwad yatra
बेटमा में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते फडणवीस - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार करने के लिए पहुंचे। यहां जनता से संवाद के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे लेकिन अपने पूरे भाषण में एक भी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी योजनाओं का जिक्र नहीं किया। यह बात बेटमा के आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रही। उन्होंने अपने भाषण को पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी योजनाओं पर केंद्रित रखा। 
विज्ञापन

 

जनता से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कामों को देखकर वोट दे। यदि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार हार गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना भी अधूरा रह जाएगा।

विज्ञापन

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने 60 करोड़ घरों में पीने का पानी पहुंचाया। उनके नेतृत्व में भारत मजबूत देश बनकर उभरा। अर्थव्यवस्था जब बड़ी होती है तो गरीबों के लिए पैसा आ पाता है और उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया। आज दूसरे देशों के पीएम भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर लेते हैं। कोई पीएम पैर छूता है तो कोई उन्हें बॉस कहता है। आज भारत उनके नेतृत्व में चांद पर पहुंच गया है। भारत मोदी के नेतृत्व में फिर सिरमौर बनेगा। यह चुनाव पीएम मोदी को देखकर वोट दीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसने भी सनातन पर हमला किया उसे जमीन में गाड़ दिया गया

इंडी अलायंस देश के लिए नहीं अपने फायदे के लिए एक हुआ है। कांग्रेस और अन्य सभी दल जानते हैं पीएम मोदी फिर जीत गए तो इन सबके दुकान धंधे बंद हो जाएंगे। ये सब सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं। इन्हें आप लोग बता दो जिसने भी सनातन पर आक्रमण किया उसे जमीन में गाड़ दिया गया है। 

 

आजकल चुनावी हिंदू पैदा होने लगे हैं

फडणवीस ने कहा की आजकल चुनावी हिंदू पैदा हो गए हैं। चुनाव आते ही ये सब मंदिर जाने लगते हैं। क्या कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बेटे प्रियंक को बाहर निकाल सकते हैं, जिसने सनातन पर हमला किया। सनातन धर्म को लेकर उनकी नीतियां अलग हैं और इनका दिखावा अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed