Indore: तू इस्लाम की शहजादी है, आरएसएस-बजरंग दल वाले काफिरों की शिकार न बनना, इंदौर में बंटे पर्चे, केस दर्ज
मस्जिद के पीछे मुस्लिम क्षेत्रों में महिलाओं को बांटे पर्चे, दस अज्ञात मुस्लिम युवकों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज, पुलिस ने जब्त किए पर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ और बजरंग दल पर लगाए बड़े आरोप
इन पर्चों में संघ और बजरंग दल को बदनाम करने के लिए काफिर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। कहा गया है कि संघ और बजरंग दल हर साल दस लाख मुस्लिम महिलाओं के साथ गलत करता है। अमरवाती में 800 लड़कियों के साथ यह हुआ है। इसलिए भगवा लव ट्रैप में नहीं फंसना। थोड़े दिन की झूठी खुशी, तोहफे और पैसे के लालच में अपनी दुनिया खराब मत करना।
लव जिहाद के मामले सामने आने से भड़के युवाओं का काम
बताया जा रहा है कि इंदौर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आने और केस दर्ज होने के बाद से यह पर्चे बांटे गए हैं। कुछ असामाजिक तत्व इस तरह से शहर की फिजा बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। लव जिहाद के खिलाफ लगातार उठ रहे मुद्दों के बाद शासन प्रशासन और पुलिस की इन मामलों में सख्ती हो गई है। इसके बाद से बने महौल से भड़के असामाजिक तत्वों द्वारा इंदौर में यह पर्चा बांटा गया है।
पढ़िए विवादित पर्चे में क्या लिखा है-
अस्सलाम अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहु...मेरी बहन
तेरे ईमान की कीमत 7 जमीन और 7 आसमानों से ज्यादा है। तेरी इज्जत सारी दुनिया के मुसलमानों की जान से ज्यादा कीमती है। तू अपने वालिद का फक्र है, तू अपने भाई का गुरूर है, तू अपने खानदान की इज्जत है, तू कोई मामूली नहीं है बहन, बल्कि तू इस्लाम की शहजादी है। काफिर (आरएसएस व बजरंग दल) हर साल 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को मुर्तद (काफिर) बनाकर उनकी इज्जत को तार-तार करना चाहते हैं।
अमरावती शहर की 800 से ज्यादा मुस्लिम लड़कियां काफिर हो चुकी हैं। सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के जरिए, स्कूल और कॉलेज में आपको दोस्ती के बहाने फंसाया जाता है। बहन तू अपना शिकार ना बनना। तू भगवा लव ट्रैप में ना फंसना। थोड़े दिनों की झूठी खुशी, तोहफे और पैसों के लालच में आकर अपनी दुनिया और आखिरत को खराब ना कर। अगर तुझसे कोई गलती हो गई हो तो वापस आ जा, तेरा भाई तेरी मदद के लिए तैयार है। अल्लाह तेरे ईमान, इज्जत और आबरु की हिफाजत करें, आमीन। - मिन जानीब : आपका ईमान वाला भाई
