फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Love Jihad at bus stand, youth caught smoking charas with girl

Love Jihad Indore: बस स्टैंड पर लव जिहाद,लड़की के साथ चरस पी रहे युवक को पकड़ा

Mon, 23 Jan 2023 09:59 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Jan 2023 09:59 AM IST
सार

बजरंग दल पदाधिकारियों ने लड़की के माता-पिता को सूचना दी और छत्रीपुरा थाने बुलवाया। युवक का एक दोस्त भी साथ में खड़ा था लेकिन वह चाकू लहरा कर भागने की कोशिश करने लगा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भागे युवक के एक अन्य साथी को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Love Jihad at bus stand, youth caught smoking charas with girl
बस स्टैंड पर लव जिहाद का मामला सामने आया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात को फिर एक लव जिहादी को इंदौर के गंगवाल बस स्टैंड से हिन्दू लड़की के साथ चरस का नशा करते पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।युवक का एक साथी भी था, जो चाकू लहराते हुए भाग गया।

विज्ञापन

पकड़े गए युवक का नाम ओसाम खान है और वह चंदन नगर में रहता है। रविवार रात को वह गंगवाल बस स्टैंड के पास एक युवती के साथ नशा कर रहा था। वहां से गुजर रहे बजरंग दल एक कार्यकर्ता को शक हुआ और उसने युवक से उसका नाम पूछा। युवक ने अपना नाम ओसाम बताया। उसके साथ जो युवती मिली, वह गौरी नगर क्षेत्र के निवासी है। बजरंग दल पदाधिकारियों ने लड़की के माता-पिता को सूचना दी और छत्रीपुरा थाने बुलवाया। युवक का एक दोस्त भी साथ में खड़ा था लेकिन वह चाकू लहरा कर भागने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भागे युवक के एक अन्य साथी को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। उधर लड़की के माता-पिता भी थाने पहुंचे लेकिन उन्होंने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं कराया। बजरंग दल पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बजरंग दल इंदौर विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया कि युवक अपनी पहचान बदल कर लड़की से मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू लहराते हुए बनाया वीडियो

जब बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने लड़की के मोबाइल की गैलरी में फोटो-वीडियो देखें तो देखे तो कई फोटो में दोनों साथ नजर आए। एक रील ऐसी भी मिली जिसमे ओसाम लड़की के साथ चाकू लहरा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed