फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   loksabha election 2024 nota congress indore news kailash vijayvargiya ramesh mendola

Election: कांग्रेस ने नोटा के लिए निकाली रैली, विजयवर्गीय और मेंदोला के गढ़ में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

Thu, 09 May 2024 11:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 09 May 2024 11:34 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नोटा पर वोट देने की अपील कर रही है। इसी सप्ताह भाजपा पार्षद ने नोटा के पोस्टर्स को निकलवा दिया था। इसके विरोध में यह रैली निकाली गई।
 

विज्ञापन
loksabha election 2024 nota congress indore news kailash vijayvargiya ramesh mendola
इंदौर में निकली नोटा के लिए रैली। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने चुनाव से ठीक पहले अपना नामांकन वापस ले लिया है और अब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अब नोटा पर वोट देने की मांग कर रही है। इसी के चलते कांग्रेस ने नोटा के प्रचार में पोस्टर भी लगवाए थे। बुधवार को भाजपा पार्षद संध्या यादव ने नोटा के पोस्टर निकलवा दिए जिसके विरोध में अब कांग्रेस ने रैली निकाली है। उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग नोटा को वोट दें। 
विज्ञापन


गुरुवार शाम कांग्रेस ने नोटा के समर्थन में भाजपा विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी रमेश मेंदोला के विधानसभा क्षेत्र में परदेशीपुरा से पाटनीपुरा तक रैली निकाली। रैली में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, महिला नेत्री शोभा ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। लोकतंत्र बचाओ समिति के बैनर तले निकाली गई इस रैली में नोटा के समर्थन में मतदान करने के की अपील की गई। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता नोटा के बैनर पोस्टर लेकर रैली में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed