फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   lit womens chowk indore news

Indore News: कल प्रेस क्लब में ‘लिट Women's चौक’, शाम चार बजे से होगा आयोजन

Sat, 16 Mar 2024 09:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

अभिनेत्री सुनीता रजवार, सैन्य अधिकारी ले कर्नल अन्नपूर्णा प्रधान एवं मशहूर उद्यमी अदिति चौरसिया अपने अनुभव साझा करेंगी। 
 

विज्ञापन
lit womens chowk indore news
‘Lit Women's चौक’ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर. इंदौर के त्योहार के रूप में प्रतिष्ठा पा चुके 'Lit चौक' द्वारा महिलाओं के लिए एक अनूठे प्रकल्प की शुरुआत की जा रही है। 'Lit Women's चौक' नाम से शुरू हो रहा यह प्रकल्प महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित होगा। इस प्रकल्प के माध्यम से विभिन्न विधाओं और क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। गृहिणी, कलाकार, कामकाजी महिलाएं या विद्यार्थी, हर आयु वर्ग व हर क्षेत्र की महिलाएं 'Lit Women's चौक' से जुड़ रही हैं। 
विज्ञापन


शहर में ‘Lit Women's चौक’ का प्रथम आयोजन 17 मार्च 2024 को इंदौर प्रेस क्लब के सभागृह में शाम 4 से 6 बजे तक होने जा रहा है। यह संपूर्ण रूप से महिलाओं का, महिलाओं द्वारा और महिलाओं के लिए है। इसमें तीन सत्रों के माध्यम से प्रसिद्ध अभिनेत्री सुनीता रजवार, सैन्य अधिकारी ले कर्नल अन्नपूर्णा प्रधान एवं मशहूर उद्यमी अदिति चौरसिया अपने अमूल्य और प्रेरणादायी अनुभवों को साझा करेंगी। 
विज्ञापन


एक सत्र में 'महिला किरदारों का बोलबाला: नए समय का सिनेमा' विषय पर सुनीता रजवार और आरजे विनी चर्चा करेंगी, अन्य सत्र में ले कर्नल अन्नपूर्णा प्रधान और डॉ सोनाली नरगुंदे ' आंचल का परचम: सेना में स्त्रियां' विषय पर बातचीत करेंगी। ऐसे ही एक सत्र में अदिति चौरसिया से 'उद्यमिता और महिलाएं' विषय पर दीपिका पाठक बात करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि ये सशक्त महिलाएं एकदूसरे के लिए रास्ते खोजते हुए दूसरी महिलाओं को भी सक्षम बनाएं। इस कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed