फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: गांव में घुसा तेंदुआ, लोगों ने झोपड़ी में बंद किया

Sat, 08 Apr 2023 08:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Apr 2023 08:06 PM IST
सार

तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और वे खुद को बचाने के लिए इधर उधर दौड़ने लगे। कुछ देर बार तेंदुआ एक झोपड़ी में घुसा तो लोगों ने उसे बंद कर दिया।

विज्ञापन
Leopard entered the village people locked it in the hut
लोगों ने झोपड़ी में बंद किया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के पास महू में एक तेंदुए ने दहशत फैल दी। शनिवार सुबह बडगोंदा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मागलिया के घोड़ाखुद आदिवासी बाहुल्य ग्राम में तेंदुआ लोगों के बीच में घुस गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और वे खुद को बचाने के लिए इधर उधर दौड़ने लगे। कुछ देर बार तेंदुआ एक झोपड़ी में घुसा तो लोगों ने उसे बंद कर दिया। इसके बाद झोपड़ी के आसपास कांटों के तार और लोहे के सामान फेंक दिए ताकि वह निकल न सके। इसके बाद लोगों ने अपने मवेशियों को भी बंद किया।
Leopard entered the village people locked it in the hut
तेंदुए को पकड़ने का प्रयास - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डाबर ने बताया कि जानकारी लगते ही वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू किया। इसके बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने डार्ट गन लगाकर तेंदुए को बेहोश किया। उसको महू के वन विभाग कार्यालय ले गए। पूरे घटनाक्रम का वन विभाग पंचनामा बनवा रहा है। तेंदुए ने सात मवेशियों को मार दिया है, जिसमें बकरी और केड़े शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed