फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ladli behna yojana server problems

लाड़ली बहना योजना: सुबह 6 बजे से लगी लाइन, दोपहर 12 बजे पहुंचे कम्प्यूटर ऑपरेटर

Sun, 26 Mar 2023 11:53 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 26 Mar 2023 11:53 AM IST
सार

- एक हजार रुपए महीने की मदद के लिए लगी लंबी कतारें, सर्वर हुआ फेल, परेशान होती रही महिलाएं
 

विज्ञापन
ladli behna yojana server problems
लाड़ली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना के आवेदन शनिवार से लेना शुरू हो गए। अधिक भीड़ की वजह से पहले ही दिन शिविरों में अव्यवस्था हो गई। इसके कारण शिविरों में पहुंचीं महिलाओं को कई जगह बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह तो लिंक फेल होने की वजह से कई वार्डों में दोपहर बाद तक आवेदन जमा नहीं हुए। महिलाओं की भीड़ सुबह से लग गई थी लेकिन देर तक काम नहीं होने की वजह से कई जगह गुस्सा देखा गया। कई जगह जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समय पर कर्मचारी नहीं पहुंचने से दिक्कत हुई। 
विज्ञापन


सुबह 6 बजे से लगी लाइन, 12 बजे पहुंचे कम्प्यूटर ऑपरेटर
पार्षद कुणाल सोलंकी ने बताया कि पालदा-पत्थर मुंडला क्षेत्र में शिविर की जगह बदल दी गई। वार्ड के रहवासियों ने शिकायत की कि पत्थर मुंडला में कोई शिविर नहीं लगा। पालदा क्षेत्र में कुछ ही मीटर की दूरी पर दो शिविर लगा दिए गए। ऐसे में महिलाओं को काफी दूर तक आना पड़ा। इन शिविरों में भी कंप्यूटर आपरेटर दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे। कुणाल ने बताया कि शिविर का समय सुबह 8 बजे से था। छह बजे से महिलाएं नंबर लगाने पहुंच गईं थीं। दोपहर तक कंप्यूटर ऑपरेटर के आने का इंतजार करतीं रहीं। बाद में ऑपरेटर पहुंचा तो आवेदन की ऑनलाइन लिंक फेल हो गई और सर्वर डाउन हो गया। महिलाओं को बिना पंजीयन लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


सभी वॉर्ड में लग रहे शिविर
शहर में सभी वॉर्ड में महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगे हुए हैं। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी योजना के प्रचार में दिनरात जुटे हुए हैं। शिविर शुरू होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी कई जगह निरीक्षण के लिए पहुंचे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड 57 में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्था का अवलोकन किया। माता-बहनों को लाड़ली बहना योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्थानीय पार्षद सुरेश टाकलकर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed