{"_id":"6469fcb447339a63b10b06e6","slug":"krishna-guruji-sparsh-chikitsa-shivir-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: आपकी समस्याओं का हल आपके भीतर ही छुपा है, खुद पर विश्वास करना सीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आपकी समस्याओं का हल आपके भीतर ही छुपा है, खुद पर विश्वास करना सीखें
Sun, 21 May 2023 04:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 21 May 2023 04:42 PM IST
सार
स्पर्श चिकित्सा शिविर में कृष्णा गुरु ने बताया खुद पर विश्वास करने का फायदा, साथ सी सिखाई संकल्प शक्ति की ताकत
विज्ञापन
कृष्णा गुरु
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वामी राम तीर्थ मिशन आश्रम राजपुर रोड देहरादून पर कृष्णा गुरु ने स्पर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कृष्णा गुरु अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग के फाउंडर हैं। कृष्णा गुरु ने बताया कि आप स्वयं की शक्तियों को तभी पहचान पाएंगे जब आप खुद पर विश्वास करेंगे। जिस प्रकार आपके घर की लाइट चले जाने पर आप लाइट वाले को बुलाते हैं वो आपके घर की लाइट ठीक कर के घर को प्रकाशमय कर देता है। बिजली की फिटिंग आप खुद करवाते हैं और बिल भी आप ही भरते हैं किन्तु आपको बिजली ठीक करना नहीं आता। इसी प्रकार ईश्वर आपके जीवन की समस्याओं को हल करने का रास्ता बताते हैं। वह आपके अंदर की शक्तियों से आपको रूबरू करवाते हैं।
कृष्णा गुरु ने कहा कि मेरा जीवन भी विकलांग था। मैंने अपनी श्वास संकल्प शक्ति से अपने आप को ठीक किया। यदि आप दूसरे पर विश्वास करने लगते हैं तो अपना विवेक का प्रयोग नहीं करते। आपकी समस्या का हल आपको अपने अंदर से ही मिलेगा। एकलव्य ने शिक्षा अपने दृढ़ निश्चय से प्राप्त की थी। कार्यक्रम की शुरुआत आभा मेनन ने की और स्वागत डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग परिवार ने किया। कार्यक्रम में देहरादून के गणमान्य लोगों के साथ अशोक विंडलास, उद्योगपति व सभापति विंडोस बायोटेक लि. वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल पुनडीर व अन्य मौजूद थे। कृष्णा गुरु ने बताया कि आप लोग मेरी टच हीलिंग से ठीक होने आए हैं परंतु मैं खुद अपनी श्वास नहीं चला सकता तो आपको क्या ठीक करूंगा। मेरे दो दो ऑपरेशन हुए पर स्वयं की संकल्प शक्ति से दवाई के साथ मैंने खुद को जल्द रिकवर किया। अगर आपको मेरी टच हीलिंग से फायदा भी पहुंचता है तो उसका कारण आपका आपकी स्वयं की शक्ति पर विश्वास होगा।
विज्ञापन
अलग अलग शहरों से लोग टच हीलिंग प्राप्त करने हेतु आए हुए थे, किन्तु सबके अनुभव अलग अलग थे। कृष्णा गुरु अमेरिका, कनाडा, बुल्गेरिया, दुबई, मलेशिया के साथ साथ भारत के अलग अलग शहरों में यह कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।