फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kolkata doctor case indore junior doctor protest news

Indore News: कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड का इंदौर में विरोध, जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद किया

Thu, 15 Aug 2024 07:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 15 Aug 2024 07:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर काम बंद कर दिया। 
 

विज्ञापन
kolkata doctor case indore junior doctor protest news
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

कोलकाता में एक युवा महिला डॉक्टर की क्रूर हत्या ने देश भर में चिकित्सा जगत को हिला कर रख दिया है। इस घटना के विरोध में इंदौर के जूनियर डॉक्टर भी सड़कों पर उतर आए हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवायएच अस्पताल के डॉक्टरों ने सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं देकर रूटीन कामकाज बंद कर दिया है। कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा के बाद इंदौर में डॉक्टरों का आक्रोश और बढ़ गया है। मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने एमजीएम के डीन को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें कई मांगें रखी गई हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों की प्रमुख मांगें हैं:
अगले 48 घंटों में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी।
कॉलेज के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग।
घटनास्थल को सील करने का आदेश।
मृत डॉक्टर के परिवार को मुआवजा।
सभी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग।
कोलकाता पुलिस द्वारा डॉक्टरों पर हमले के लिए सार्वजनिक माफी।
डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

डॉक्टरों ने कहा उन्हें सुरक्षा की गारंटी चाहिए
यह घटना डॉक्टरों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के मुद्दे को एक बार फिर सामने ला खड़ी की है। डॉक्टरों का कहना है कि वे भी इंसान हैं और उनकी सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। वे सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इस घटना का असर आम जनता पर भी पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवाओं के अलावा अन्य चिकित्सा सुविधाओं पर असर पड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार पर भी जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करने और डॉक्टरों की मांगों पर ध्यान देने का दबाव है। देश भर की नजरें इस मामले पर टिकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed