फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kamalnath cm shivraj singh chouhan mp politics

MP POLITICS: शिवराज की घोषणा मशीन डबल स्पीड से चल रही, जनता प्रलोभन में आने से बचे- कमलनाथ

Sat, 23 Sep 2023 08:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 23 Sep 2023 08:52 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। युवाओं, अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों और कांग्रेसियों से संवाद किया। 
 

विज्ञापन
kamalnath cm shivraj singh chouhan mp politics
मांग मातंग समाज के महाधिवेशन में कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को अब तीन माह शेष हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनावी दौरे शुरू कर दिए हैं। वे शनिवार को इंदौर में थे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने भी गए। शाम को कमलनाथ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। 
विज्ञापन


गांधी भवन में सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि इस बार का चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा। हम इस प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहते हैं। प्रदेश के लोगों के काम बिना रिश्वत दिए नहीं होते। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। हम देश के मध्य हिस्से में हैं, लेकिन फिर भी उद्योगों के लिए निवेश मध्यप्रदेश को नहीं मिलता। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश कर्ज में डूबा है। चुनाव के समय मुख्यमंत्री को लाड़ली बहनों और कर्मचारियों की याद आ रही है। प्रदेश का युवा बेरोजगार है। उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। उनकी घोषणा के प्रलोभन से आने से जनता को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाएं और प्रदेश की असली तस्वीर जनता के सामने रखें। अगले तीन माह कांग्रेस कार्यकर्ता की असली परीक्षा है। उनकी मेहनत से एक बार फिर कांग्रेस को जनता मध्यप्रदेश की बागडोर सौंपेगी।
विज्ञापन


प्रमोद टंडन, दिनेश मल्हार और राम किशोर शुक्ला कांग्रेस में शामिल
कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में भाजपा से इस्तीफा दे चुके प्रमोद टंडन, दिनेश मल्हार और महू के राम किशोर शुक्ला को कांग्रेस में शामिल किया। कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सिंह की घोषणा और झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। पूरे प्रदेश का भविष्य दांव पर लगा है। अब अगले तीन महीने सबसे बड़ी परीक्षा है। इंदौर और मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखना आपकी जवाबदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं से कहा कि इंदौर को स्टार्टअप का इंटरनेशनल हब बनाएंगे
इससे पहले कमलनाथ दोपहर में युवाओं से मिले और रोजगार पर चर्चा की। बेरोजगार महापंचायत में उन्होंने युवाओं से कहा कि इंदौर में देश की निवेश राजधानी (इन्वेस्टमेंट कैपिटल) बनने की ताकत है। इंदौर नया दौर लेकर आएगा और कांग्रेस यह सपना पूरा करके दिखाएगी। कलमनाथ ने कहा कि हम इंदौर को स्टार्टअप का इंटरनेशनल हब बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जितने भी घोटाले हुए हैं, चाहे पटवारी घोटाला हो या कोई भी दूसरा घोटाला हो, यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो उसकी जांच सरकारी अधिकारियों से नहीं आप युवाओं से ही कराऊंगा। कमलनाथ ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता पर 3 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। सरकार ने इस धन से प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं किया। इस धन से ठेके दिए और अपना कमीशन निकाला। 


अग्रवाल समाज ने की टिकट की मांग
युवाओं से मिलने के बाद वे अग्रवाल समाज के मैरियट होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव के चलते कमलनाथ को ज्ञापन सौंप दिया। ज्ञापन में कहा कि समाज के व्यक्ति को टिकट दें। कहा कि इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक, तीन, पांच और महू में समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं इसलिए यहां से टिकट दिया तो जीत निश्चित रहेगी। इस दौरान समाज के कुछ पदाधिकारियों ने समाज के सदस्य और पूर्व शहर कांग्रेसाध्यक्ष अरविंद बागड़ी को भी उम्मीदवार बनाने की बात की। कमलनाथ ने अग्रवाल समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप कांग्रेस का साथ मत दीजिए, कमलनाथ का साथ भी मत दीजिए लेकिन सच्चाई का साथ दीजिए और आप सभी लोग जानते हैं कि सच क्या है। व्यापारी वर्ग कांग्रेस के साथ ही है। आज प्रदेश में हर व्यक्ति शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है। कोई व्यक्ति खुद इसका शिकार हुआ है तो कोई इसका गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed