{"_id":"6454dd95b7e185ddbb0be4f5","slug":"kailash-vijayvargiya-bjp-election-2023-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: भाजपा ने संगठन की गलतियां ठीक नहीं की तो मप्र में भाजपा ही भाजपा को हरा देगी- विजयवर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भाजपा ने संगठन की गलतियां ठीक नहीं की तो मप्र में भाजपा ही भाजपा को हरा देगी- विजयवर्गीय
Fri, 05 May 2023 04:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 05 May 2023 04:12 PM IST
सार
यह बयान उस वक्त आया है जब मप्र में भाजपा अपने ही नेताओं को मनाने में लगी है। भाजपा के कई नेता बगावती तेवर अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मप्र में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही हरा सकती है। यदि हमने संगठन की गलतियां ठीक नहीं कीं तो भाजपा ही भाजपा को हरा देगी। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब मप्र में भाजपा अपने ही नेताओं को मनाने में लगी है। हाल ही में मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के बगावती तेवर से भाजपा में सियासत गरमा गई है।
हम अपनी कमियों को ठीक कर रहे
विजयवर्गीय ने एक समाचार कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस में दम नहीं कि वह भाजपा को हरा सके। यह बात सही है कि हममें कुछ कमियां हैं, हम उनको ठीक कर रहे हैं। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि आज की तारीख में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी।
नाइट कल्चर के नाम पर हो रहे गलत काम रोकना होंगे
इस दौरान विजयवर्गीय ने नाइट कल्चर पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाइट कल्चर के नाम पर जो नशा हो रहा है और संस्कृति विकृति में बदल रही है, उसका हमने विरोध किया है और करते रहेंगे। हम भी पहले खानपान के लिए जाते थे। राजबाड़ा स्थित अन्ना की पान की दुकान पर दरवाजा ही नहीं था। हम वहां जाकर पान-गुटखा खाते थे। जब पीएससी की तैयारी कर रहे थे तो स्टेशन पर पोहे खाने जाते थे। रात 2 बजे सराफा बंद हो जाता था तो सीधे स्टेशन चले जाते थे। इंदौर के हर नागरिक ने इन जगहों का आनंद लिया है। अब नाइट कल्चर के नाम पर जो भी हो रहा है वह गलत है और उसे रोकना ही होगा।