Indore: जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची सांवेर, छात्रों ने किया नेताओं का घेराव
विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने डेढ़ साल का मौका दिया,लेकिन कांग्रेसियों ने जनता की भलाई के बजाए तबादला उद्योग शुरू कर दिया। जो वादे किए गए,वो पूरे नहीं किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में 9 घंटे में 12 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद गुरुवार को यात्रा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। लवकुश चौराहे के बाद जब यात्रा अरविंदो काॅलेज के सामनेे से निकली तो मेडिकल काॅलेज के छात्रों ने यात्रा का घेराव कर दिया। वे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट को ज्ञापन देना चाहते है। पुलिस जवानों ने रथ के सामने से छात्रों को हटाने की कोशिश की तो वे नाराज हो गए। इसके बाद विजयवर्गीय ने मंच से छात्रों को हंगामा न करने की हिदायत दी और कहा कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद छात्र हटे।
गुरुवार को यात्रा सुबह लवकुश चौराहा से शुरू हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अेांकारेश्वर के लिए सुबह रवाना हो गए, इसलिए वे यात्रा में शामिल नहीं हुए। गुरुवार को विजयवर्गीय ही रथ पर सवार थे। यात्रा सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमी।
ग्रामीणों का मंत्री सिलावट व विजयवर्गीय ने अभिवादन किया। इस मौकेे पर विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने डेढ़ साल का मौका दिया,लेकिन कांग्रेसियों ने जनता की भलाई के बजाए तबादला उद्योग शुरू कर दिया। जो वादे किए गए,वो पूरे नहीं किए। कांग्रेस जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई। यात्रा शाम को सांवेर पहुंची। यहां भी एक आम सभा आयोजित की गई।
यातायात हुआ बाधित
जन आशीर्वाद यात्रा के कारण इंदौर सांवेर रोड पर डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा। बाणगंगा ब्रिज से लेकर अरविंदो चौराहा तक वाहनों की कतार लगी रही। चौराहे पर तैनात पुलिस जवान ट्रैफिक बहाल करने की कोशिश करते रहे,लेकिन एक घंटे तक यातायात बहाल नहीं हो पाया। बाद में दूसरी लेन की तरफ से दोनों तरफ का यातायात पुलिस जवानों ने शुरू कराया।
