{"_id":"650b1492a73e45cb62016f16","slug":"jan-aashirwad-yatra-cm-shivraj-singh-chouhan-indore-traffic-jam-2023-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Live: सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा बनी परेशानी का सबब, घंटों ट्रैफिक जाम में फंसा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Live: सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा बनी परेशानी का सबब, घंटों ट्रैफिक जाम में फंसा रहा शहर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 20 Sep 2023 09:34 PM IST
सार
शहर के मध्य क्षेत्रों से निकली जन आशीर्वाद यात्रा की वजह से हजारों लोग घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। छह बजे के बाद तो हालत यह हो गई थी कि लोग रास्ते बदल बदल कर भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 2
दोपहर से लगना शुरू हुआ ट्रैफिक जाम शाम को पूरे शहर को पस्त कर गया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जन आशीर्वाद यात्रा के लिए पूरे दिन इंदौर में रहे। राऊ से शुरू हुई यात्रा जब विधानसभा क्षेत्र चार में पहुंची तो ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया। बीच बीच में हालात संभलते रहे लेकिन राजवाड़ा, बड़ा गणपति और इसके आसपास के क्षेत्रों में लोग पूरी दोपहर परेशान होते रहे। यात्रा जब शाम को मिल क्षेत्र में पहुंची तो पूरे मध्य शहरी क्षेत्र का ट्रैफिक बिगड़ गया। कई प्रमुख रास्ते जाम हो गए और लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई घंटों तक संघर्ष करते रहे।
शाम 6 बजे के बाद बिगड़ गए हालात
मिल क्षेत्र में लगभग हर रास्ते पर लंबा जाम था। शाम 6 बजे के बाद हालात बहुत अधिक बिगड़ गए। दफ्तरों के छूटने और लोगों के घर लौटने के वक्त की वजह से पूरी व्यवस्था चरमरा गई। सामान्य दिनों में भी शहर के मध्य क्षेत्र में शाम 6 बजे के बाद ट्रैफिक जाम बहुत अधिक लगता है। जन आशीर्वाद यात्रा की वजह से तो हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए।
2 of 2
कई रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था और शाम को हालात अधिक बिगड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रास्ते बदलते बदलते थक गए लोग
शाम को छह बजे ही जीएसआईटीएस और आसपास के क्षेत्र पूरी तरह से ट्रैफिक जाम में फंस चुके थे। नंदा नगर और इसके आसपास भी लोग घंटों तक गाड़ियों पर खड़े रहे। जिन लोगों ने भागीरथपुरा और सुपर कारिडोर से देवास नाका या विजय नगर जाने की कोशिश की वे सुपर कारिडोर पर जाम में फंसे। नंदा नगर से विजय नगर जाने वाले लोगों को 15 मिनट के रास्ते के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसी तरह विजय नगर से पलासिया की ओर आ रहे लोग भी ट्रैफिक में परेशान होते रहे।
खुल गई व्यवस्थाओं की पोल
पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कई दावे किए थे जो पूरी तरह से फेल हो गए। व्यवस्था को संभालने में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आया। जाम के बीच प्रमुख चौराहों पर भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। अधिकांश पुलिस फोर्स सीएम की रथयात्रा को ट्रैफिक जाम से निकालने में लगी नजर आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।