{"_id":"650a610c89be69d1b503638a","slug":"bhagwan-ganesh-statue-idols-collection-ca-rajkumar-shah-2023-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi: गणेशजी वाले अंकल-आंटी, दुनिया की साढ़े चार हजार गणेश प्रतिमाओं का घर में किया संग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganesh Chaturthi: गणेशजी वाले अंकल-आंटी, दुनिया की साढ़े चार हजार गणेश प्रतिमाओं का घर में किया संग्रह
इंदौर के राजकुमार शाह ने अपने घर में दुनियाभर की साढ़े चार हजार गणेश प्रतिमाओं का संग्रह किया है। लगभग 20 साल पहले शुरू हुआ उनका यह सफर आज भी अनवरत जारी है और उनके कलेक्शन में नियमित नई गणेश प्रतिमाएं आती जा रही हैं। शाह पहले ग्रीटिंग कार्ड पर बने गणेशजी इकट्ठा करते थे लेकिन फिर मूर्तियां इकट्ठा करना शुरू किया। राजकुमार शाह पेशे से सीए हैं। उनके संग्रह में भारत के साथ ही दूसरे देशों से लाए गए गणेशजी भी हैं। वे इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड तक से मूर्तियां लाए हैं। वे बताते हैं कि मित्र, परिचित और रिश्तेदार भी मुझे भगवान की गणेश की प्रतिमा ही गिफ्ट करते हैं।
आर्किटेक्ट को बोला घर गणेशजी के हिसाब से बनेगा
राजकुमार शाह बताते हैं जब उन्होंने अपने बंगाली चौराहे स्थित घर का निर्माण शुरू करवाया तब उन्होंने आर्किटेक्ट को साफ कर दिया था कि घर गणेशजी के हिसाब से ही बनेगा। भगवान गणेश की मूर्तियों का विशाल संग्रह देखकर आर्किटेक्ट भी अचंभे में पड़ गए थे। इसके लिए उन्होंने कई बार घर की डिजाइन बदली ताकि घर में आने वाले लोगों को हर मूर्ति का बेहतर व्यू मिल सके।
2 of 3
हर रूप रंग की गणेश प्रतिमाओं को कलेक्शन है।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मूर्तियों को रोज साफ करने में पत्नी को लगता है तीन से चार घंटे का समय
राजकुमार शाह के इस शौक में पत्नी और बच्चे भी सहयोग करते हैं। उनके दो बेटे हैं। राजकुमार शाह की पत्नी सीमा शाह बताती हैं गणेश मूर्तियों की रोज साफ-सफाई में तीन से चार घंटे का समय लग जाता है। इस काम में थकान इसलिए नहीं होती क्योंकि अलग अलग तरह की सुंदर प्रतिमाओं को निहारते हुए कब समय निकल जाता है पता ही नहीं चलता। भगवान गणेश की सेवा करने में उन्हें हर दिन आनंद आता है।
संग्रह दिखाने के लिए बच्चों को लेकर आते हैं लोग
अद्भुत संग्रह को दिखाने के लिए लोग अपने बच्चों को लेकर उनके घर पर आते हैं। विदेशों से भी परिचित जब इंदौर आते हैं तो परिवार के साथ कलेक्शन दिखाने आते हैं। वे अपने साथ कई परिचितों और उनके परिवारों को भी साथ लेकर आते हैं।
3 of 3
दूर दूर से कलेक्शन को देखने के लिए आते हैं लोग।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कितने तरह के गणेश
राजकुमार शाह के घर में विभिन्न आकार प्रकार और स्वरूपों के गणेशजी हैं। वेजीटेबल यानि सब्जी से बने गणेश, वाद्य यंत्र बजाते गणेश, नारियल के गणेश, अष्ट धातु के गणेश, नृत्य करते गणेश, क्रिकेट खेलते गणेश, शतरंज खेलते गणेश। इनमें मेटल से लेकर सिरेमिक (चीनी मिट्टी), मिट्टी से लेकर वुड और दूसरे माध्यमों में बनाई गई मूर्तियां शामिल हैं। पीपल के पत्ते पर बने सोने के गणेश के अलावा अमेरिकन डायमंड के सुंदर रूप में भी गणेश कलाकृति को राजकुमार शाह ने संजो कर रखा है। वकील, डांसर, क्रिकेटर, लैपटॉप चलाते गणेश की प्रतिमाएं हैं। खास बात यह है कि सभी चार हजार प्रतिमाओं में से ऐसी कोई भी प्रतिमा नहीं, जो एक-दूसरे से जरा भी मेल खाती है। सभी प्रतिमाएं अलग मुद्राओं में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।