फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   It took half an hour to fill the OMR sheet before solving the paper

Indore News: पर्चा हल करने से पहले ओएमआर शीट भरने में ही लग गया आधा घंटा

Thu, 02 Mar 2023 09:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Mar 2023 09:58 PM IST
सार

गुरुवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हुई। पहला पेपर हिन्दी विषय का था।पर्चा भरने से पहले परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट उपलब्ध करवाई,लेकिन उसे भरने में उनको परेशानी हुई और काफी वक्त भी लगा।

विज्ञापन
It took half an hour to fill the OMR sheet before solving the paper
विद्यार्थियों को शीट भरने में लगा समय। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

12 वीं की बोर्ड परीक्षा में मूल्याकंन को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल का नया प्रयोग विद्यार्थियों को भारी पड़ गया। गुरुवार को पहला पर्चा हिन्दी का था, लेकिन पर्चा हल करने से पहले उन्हें ओएमआर शीट भरने में भी 20 से 30 लग गए और वे नई व्यवस्था को कोसते नजर आए। अव्यवस्था होते देख मंडल ने भी वीडियो केंद्राध्यक्ष को भेजे, जिसे देखकर परीक्षा ले रहे टीचरों ने बोर्ड पर जानकारी लिखकर शीट भरने में विद्यार्थियों की मदद की।

विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन की व्यवस्था में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदलाव किया है। गुरुवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हुई। पहला पेपर हिन्दी विषय का था।पर्चा भरने से पहले परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट उपलब्ध करवाई,लेकिन उसे भरने में उनको परेशानी हुई और काफी वक्त भी लगा।

विज्ञापन

कुछ विद्यार्थियों ने तो 10-15 मिनट में शीट भर ली, लेकिन कई को आधा घंटे का समय लगा और टीचरों की मदद लेना पडी। शीट भरने में भी कई गलितयां की। जिन्हें शिक्षक सुधारते नजर आए। यह गड़बड़ियां कई केंद्रों में सामने आई। इसकी जानकारी मिलने के बाद बोर्ड ने ओएमआर शीट भरने का वीडियो परीक्षा केंद्रों के वाट्सअप ग्रुप पर भेजा, ताकि परेशानी होने पर टीचर छात्र-छात्राअेां को बता सके। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को आधे घंटे पहले प्रवेश दिया गया। उनकी जांच भी गई, ताकि नकल के लिए लाई गई सामग्री जब्त की जा सके। इसके बाद उन्हें ओएमआर शीट पहली बार परीक्षा केंद्र पर दी गई। जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने गलत जानकारी भर दी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास का कहना है कि कुछ केेंद्र पर ओएमआर शीट भरने में देरी की जानकारी सामने अाई है,लेकिन मूल्याकंन ठीक से किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed