फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Israel-Iran-US War MLA Sanjay Shukla viral video on Dubai attack

Israel-Iran-US War: संजय शुक्ला ने युद्ध का फर्जी वीडियो वायरल किया, गोडाउन की आग को बम का हमला बताया

Sun, 01 Mar 2026 05:44 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 01 Mar 2026 05:44 PM IST
सार

Israel-Iran-US War: दुबई में फंसे नेता और व्यापारियों के फर्जी वीडियो से हड़कंप, इंदौर में लोग परेशान, लगातार दुबई में परिजन को कर रहे फोन। 

विज्ञापन
Israel-Iran-US War MLA Sanjay Shukla viral video on Dubai attack
यह फंसे दुबई में। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर से दुबई गए नेता और व्यापारी युद्ध के हालातों के बीच वहां पर फंस गए हैं। सभी उड़ानें निरस्त हैं और अब वहां पर फंसे लोगों को पूरी तरह से हालात सामान्य होने पर ही इंदौर वापस आने का मौका मिलेगा। इन सबके बीच पूर्व विधायक संजय शुक्ला के एक वीडियो ने पूरे शहर को परेशान कर दिया है। शुक्ला ने बताया है कि दुबई में बमों से हमले हो रहे हैं और उन सभी की जान को खतरा है। उन्होंने जारी वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मदद मांगी है और कहा है कि तुरंत सभी भारतीयों को दुबई से निकालने में मदद की जाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है वीडियो में
वीडियो में संजय शुक्ला अपने पीछे से उठते हुए धुएं और आग को दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि दुबई में बम गिर रहे हैं और उनकी जान को खतरा है। वे कह रहे हैं कि दुबई प्रशासन लगातार एडवायजरी जारी कर रहा है और लोगों को घरों में रहने को कहा जा रहा है। वहां पर लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले रहवासी
दुबई में रहने वाले इंदौर के उद्यमी अमिताभ श्रीवास्तव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि संजय शुक्ला जहां पर बम गिरने की बात कह रहे हैं वह जगह दुबई के रहवासी क्षेत्र के बाहर का हिस्सा है। वहां पर एक गोडाउन में आग लगी है जिस पर नियंत्रण किया जा रहा है। आग इसलिए बढ़ गई क्योंकि वहां पर टायर के गोदाम हैं जिनमें आग फैलने से उसे नियंत्रित करने में परेशानी आई है। जिस गोडाउन में आग लगी है उसमें इलेक्ट्रानिक्स से जुड़ा सामान है। वहां पर मौजूद समीर शर्मा ने बताया कि फिलहाल यहां पर स्थिति नियंत्रण में है और बमबारी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। जितनी भी मिसाइल से अटैक हुए हैं उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया गया है। कोई भी बम या मिसाइल रहवासी क्षेत्र में नहीं गिरा है। 

यह फंसे दुबई में
दुबई में फ्लाइट कैंसल होने से फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21), गोलू पाटनी सहित अन्य इंदौरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed