फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   iskcon temple indore fraud crime case csr

Crime: डोनेशन दिलाने के नाम पर इस्कॉन टेंपल को लगाया चूना, कंपनी ने सीएसआर का दिया लालच

Mon, 06 Mar 2023 11:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 06 Mar 2023 11:25 PM IST
सार

लाखों के डोनेशन के लालच में इस्कॉन टेंपल के पुजारी फंस गए, एक कंपनी ने उन्हें ठग लिया
 

विज्ञापन
iskcon temple indore fraud crime case csr
इस्कॉन टेंपल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दुनिया की सबसे प्रमुख धार्मिक संस्था इस्कॉन टेंपल डोनेशन के लालच में ठगों के चंगुल में फंस गई। एक कंपनी ने उन्हें सीएसआर यानी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत 50 लाख रुपए का डोनेशन दिलाने का सपना दिखाया। कंपनी ने इसके बदले में कमीशन की मांग की और कमीशन पहले ही रखवा लिया। मंदिर के पुजारी इस लालच में फंस गए और उन्होंने कंपनी की बातों में आकर उसे एक लाख 77 हजार रुपए की राशि दे दी। बाद में जब सीएसआर नहीं आया तब मामले की हकीकत पता चली। 
विज्ञापन


ऐसे फंसाया जाल में 
इंदौर के निपानिया में इस्कॉन टेंपल है। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉनशियसनेस, इस्कॉन टेंपल के प्रमुख आवेदक महामन दानजी के द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर में धोखाधड़ी संबंधित शिकायत की गई थी। इसमें आवेदक से फ्रॉड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच शुरू की गई। पुलिस को पता चला कि इनोवेशन फाइनेंशियल एडवाइजर प्रा लि कंपनी ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी सीएसआर के तहत 50 लाख तक का डोनेशन फंड अरेंज कराकर देने के झूठे वादे किए। उन्होंने यह भी बताया कि वह कई बड़े एनजीओ को सीएसआर में राशि दिलवा चुके हैं और उनके बड़ी कंपनियों में अच्छे संपर्क हैं। इसके बाद कंपनी ने उनसे 1,77,000 रुपए ले लिए। 
विज्ञापन


फंड नहीं आया तो टालने लगी कंपनी
बाद में डोनेशन फंड अरेंज नहीं करने पर मंदिर ने पैसे वापस मांगे तो कंपनी टालने लगी। कंपनी ने कहा कि हम लगातार आपके लिए प्रयास कर रहे हैं कुछ समय में आपको सीएसआर मिल जाएगा। जब लंबे समय तक ऐसा नहीं हुआ तो मंदिर वालों के सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। क्राइम ब्रांच इंदौर की आर्थिक अपराध सेल ने शिकायत के आधार पर कंपनी से पूरे पैसे मंदिर को वापस करवाए। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुए आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed