फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Innocent died due to scorching in hot water, had gone near the stove

Indore: इंदौर मेें गर्म पानी में झुलसने से मासूम की मौत,चूल्हे के पास चले गया था

Mon, 15 May 2023 02:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 May 2023 02:06 PM IST
सार

इंदौर मेें डेढ़ साल के बच्चे की गर्म पानी में झुलसनेे से मौत हो गई। वह खेलते-खेलते गर्म पानी से भरे बर्तन के पास चले गया था और परिवार के लोगों का ध्यान उस पर नहीं था। 

विज्ञापन
Innocent died due to scorching in hot water, had gone near the stove
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

डेढ़ साल के बच्चे की मौत गर्म पानी के गिरने की वजह से हो गई। बच्चे के पिता कोल्ड स्टोरेज में काम करते हैं। नौकरी से आने के बाद उन्हें गर्म पानी से नहाना पड़ता है।

विज्ञापन

घटना बिचोली मर्दाना क्षेत्र की है। रोज की तरह पिता जसवंत भूरिया ने चूल्हे पर गर्म पानी रखा था। बच्चे आयुष की माँ घर के बाहर कपड़े धो रही थी। इस बीच नन्हा आयुष चूल्हे के पास चला गया और गर्म पानी से भरे बर्तन को पकड़ लिया। गर्म पानी से भरा बर्तन आयुष के ऊपर गिरा। मासूम गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया और रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर पिता और मां कमरे में आए और मासूम को एमवाय अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

पिता जसवंत ने बताया कि वे मूल रूप से चापड़ा क्षेत्र में रहते है और नौकरी की तलाश में इंदौर आए थे। परिवार कोल्ड स्टोरेज में काम करने लगा। वे सुबह कोल्ड स्टोरेज में रखी ठंडी गाजरों को निकालने गए थे।उसके बाद घर लौट कर नहाने के लिए गर्म पानी किया था। परिवार में दो बेटी और एक बेटा है। आयुष सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed