फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Guman Singh Damor vehicle surrounded, gunman injured

Politics: जयस कार्यकर्ताओं ने सांसद गुमान सिंह डामोर का वाहन घेरा, धक्का-मुक्की में गनमैन को आई चोट

Tue, 15 Nov 2022 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Nov 2022 07:27 PM IST
सार

रैली समाप्त होने के बाद जयस कार्यकर्ता लौट रहे थे। सांसद गुमान सिंह डामार भी एक आयोजन में शामिल होने गए थे। वे रतलाम की तरफ लौट रहे थे। तभी दराड के समीप उनके वाहन को आगे जयस कार्यकर्ता आ गए।

विज्ञापन
MP Guman Singh Damor vehicle surrounded, gunman injured
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

झाबुआ-रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर के वाहन को रतलाम के समीप दराड में जयस कार्यकर्ता ने घेर लिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में सांसद के गनमैन को मामूली चोट आई है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा है और जयस से जुड़े तीन कार्यकर्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। बिरसा मुंडा की जयंती पर रतलाम जिले में जयस की बड़ी रैली आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


रैली समाप्त होने के बाद जयस कार्यकर्ता लौट रहे थे। सांसद गुमान सिंह डामार भी एक आयोजन में शामिल होने गए थे और रतलाम की तरफ लौट रहे थे। तभी दराड के समीप उनके वाहन को आगे जयस कार्यकर्ता आ गए। रास्ता नहीं दिए जाने की बात पर बहस शुरू हुई तो गनमैन ने वाहन निकालने के लिए रास्ते से कार्यकर्ता को हटाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस बीच झूमाझटकी में गनमैन मामूली चोट आ गई। गनमैन की शिकायत पर तीन कार्यकर्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो रहा है। आपको बता दे कि बिरसा मुंडा जयंती पर कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को आयोजन हुए। रतलाम में जयस ने एक बड़ा आयोजन रखा था। जिसमें जयस के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed