फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Youth from Indore drowns in Choral River; had gone with friends to immerse a Ganesh idol.

इंंदौर : चोरल नदी में इंदौर का युवक डूबा, दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गया था

Sun, 27 Sep 2026 12:21 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 27 Sep 2026 12:21 PM IST
सार

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चोरल नदी में नहाना इंदौर के एक युवक को भारी पड़ गया। तैरना नहीं आने के बावजूद नदी के गहरे हिस्से में गया ऋतिक डूब गया। साथी विसर्जन की तैयारियों में व्यस्त रहे और किसी का ध्यान उस पर नहीं गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: Youth from Indore drowns in Choral River; had gone with friends to immerse a Ganesh idol.
नदी में इंदौर का युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर निवासी एक युवक की चोरल नदी में डूबने से मौत हो गई। वह खजराना क्षेत्र में रहता था और कॉलोनी के 30 से ज्यादा लोगों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गया था। विसर्जन से पहले ही कुछ युवक नदी में नहाने लगे। उनमें ऋतिक भी शामिल था, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। नदी के गहरे हिस्से में जाने के बाद वह डूबने लगा, लेकिन उसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया, क्योंकि ज्यादातर साथी गणेश विसर्जन की तैयारी में लगे थे।

विज्ञापन

 

ऋतिक अपने परिवार के साथ इंदौर में रहता था। उसके पिता मूलत: टांडा गांव के हैं और मिस्त्री का काम करते हैं। युवक ने 12 दिनों तक कॉलोनी के गणेशोत्सव में भाग लिया था और विसर्जन के लिए भी वह साथियों के साथ गया था, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। वह तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। उसका एक छोटा भाई और एक बहन है।

विज्ञापन

युवक की मौत

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाले नवीन नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह फाइनेंस कंपनी में काम करता था। रात में तबीयत खराब होने पर परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा, एमआईजी क्षेत्र में केक की दुकान पर काम करने वाले राहुल बामने की भी मौत हो गई। वह शनिवार रात को सोया था, लेकिन सुबह बिस्तर पर मृत मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed