फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Young man gives up his life, writes in suicide note - I am a boy, who will listen to me, that is why I

Indore: युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं लड़का हूं, मेरी कौन सुनेगा, इसलिए जान दे रहा हूं’

Wed, 04 Sep 2024 05:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Sep 2024 05:21 PM IST
सार

रितिक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरा उससे एक साल से अफेयर था। वह मेरे साथ भागकर शादी करना चाहती थी। मैं उससे सच्चा प्यार करता था। कभी गलत नहीं किया। उसे रोज काॅॅलेज छोड़ने जाता था। उसे लिपस्टिक, चप्पल, कपड़े लाकर दिए, लेकिन उसने मुझे ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन
Indore: Young man gives up his life, writes in suicide note - I am a boy, who will listen to me, that is why I
मृृतक रितिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहता था। मंगलवार दोपहर घर से निकला था। तीन घंटे बाद परिजनों को उसकी आत्महत्या की खबर मिली। रितिक पिता प्रताप बछाने लोडिंग रिक्शा चलाने का काम करता था।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मैं निर्दोष हूं, लेकिन लड़का हूं। मेरी कौन सुनेगा, इसलिए जान दे रहा हूं। उसने अपनी मौत के लिए अपनी प्रेमिका और उसके भाई को जिम्मेदार बताया। दरअसल वह अपनी प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग और उसके भाई की प्रताड़ना से परेशान था।

विज्ञापन

मैं रोज उसे काॅलेज छोड़ने जाता था, गिफ्ट दिए

रितिक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरा उससे एक साल से अफेयर था। वह मेरे साथ भागकर शादी करना चाहती थी। मैं उससे सच्चा प्यार करता था। कभी गलत नहीं किया। उसे रोज काॅॅलेज छोड़ने जाता था। उसे लिपस्टिक, जूते, चप्पल, कपड़े लाकर दिए, लेकिन उसने मुझे ब्लैकमेल किया। उसका भाई रात को मेरे घर आकर मुझे और मेेरे परिवार को धमकाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मेरा मोबाइल छीनकर सारे सबूत भी नष्ट कर दिए, ताकि उसकी बहन की बदनामी न हो। मैं उसकी धमकियों से परेशान हो चुका हूं। मेरी मौत के बाद पुलिस मेरे परिवार वालों को सुरक्षा दें, वे निर्दोष हैं। रितिक ने यह भी लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी प्रेमिका और उसका भाई है। दोनों को सजा देकर पुलिस मुझे न्याय दिलाएगी।

 

मां, तुम टेंशन मत लेना
रितिक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मां तुम टेंशन मत लो, मेरे पास इसके सिवा कोई रास्ता नहीं था। तुम अच्छी तरह से रहना। मेरी एक्टिवा ब्रिज के नीचे खड़ी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed