{"_id":"632c8b0aaaa32d26de18d464","slug":"indore-yoga-guru-krishna-mishra-honored-with-america-all-religions-were-involved-in-prayer-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: योग गुरु कृष्णा मिश्रा अमेरिका से सम्मानित, सर्व धर्म प्रार्थना दिवस में हुए थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: योग गुरु कृष्णा मिश्रा अमेरिका से सम्मानित, सर्व धर्म प्रार्थना दिवस में हुए थे शामिल
Thu, 22 Sep 2022 09:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:50 PM IST
सार
7वां ग्लोबल हीलिंग डे सर्व धर्म प्रार्थना दिवस सिएटल वाशिंगटन में बीते अगस्त महीने में हुआ था, जिसमें इंदौर के योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके लिए सम्मान प्रशंसा पत्र मानव सेवा के लिए सिएटल के मेयर ने दिया।
विज्ञापन
योग गुरु कृष्णा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय प्राचीन धरोहर योग को आज संपूर्ण विश्व सिर आंखों पर रख रहा है। पूरे विश्व के नागरिक आज अपने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए योग का आश्रय लेते दिखाई दे रहे हैं। योग की शारीरिक भावना के साथ ही इसमें निहित आध्यात्मिकता ने भी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में 7वें ग्लोबल हीलिंग डे सर्व धर्म प्राथना दिवस सिएटल वाशिंगटन में बीते अगस्त महीने में हुआ था, जिसमें इंदौर के योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके लिए सम्मान प्रशंसा पत्र मानव सेवा के लिए सिएटल के मेयर की ओर से दिया गया। अमेरिका के भारतीय राजदूत डॉक्टर नागेश्वर प्रसाद ने पहले ही कृष्णा मिश्रा को सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
इंदौर के रहने वाले वरिष्ठ समाज सेवक और अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु कृष्णा मिश्रा समाज के उपेक्षित वर्गों को भी भारत की निश्छल प्राचीन धरोहर योग का लाभ प्रदान करने के सफल प्रयास लगातार करते हुए दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में योग गुरु कृष्णा मिश्रा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 के अवसर पर समाज के सबसे उपेक्षित वर्ग किन्नर समुदाय के लिए भी योग सत्र का आयोजन किया था। साथ ही उन्होंने ने इंदौर में महिला कैदियों को आवश्यक सामान और सौंदर्यीकरण उत्पाद प्रदान करने के लिए भी काम किया है।
