फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Woman guard assaulted over entry issue in Super Specialty Hospital, FIR against three

Indore: सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में महिला गार्ड के साथ एंट्री की बात पर मारपीट, तीन पर एफआईआर

Sat, 07 Sep 2024 08:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 07 Sep 2024 08:36 PM IST
सार

परिजनों ने पहले गालियां देना शुरू कर दी। मैने इस पर आपत्ति ली तो हिना और राखी ने मेरे साथ हाथापाई की। उनके साथ आया युवक रोकने के बजाए मेरे साथ बदलसूकी करने लगा। विवाद होता देख दूसरे सुरक्षाकर्मी भी बीच-बचाव के लिए आए और विवाद शांत कराया।

विज्ञापन
Indore: Woman guard assaulted over entry issue in Super Specialty Hospital, FIR against three
सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल मेें प्रवेश की बात को लेकर मरीज के परिजनों ने महिला गार्ड केे साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने दो महिला और एक युवक केे खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन



महिला गार्ड मुख्य प्रवेश द्वार पर ड्यूटी दे रही थी। तीन लोग गेट पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती परिजन से मिलने की बात कही। गार्ड ने दोपहर मेें प्रवेश नहीं देने के नियम का हवाला दिया तो वे नाराज हो गए और मारपीट करने लगे।

विज्ञापन

 

पुलिस ने सुरक्षागार्ड प्रीति बड़ोनिया की शिकायत पर हिना, राखी और इमरत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैै। प्रीति ने पुलिस को शिकायत में कहा कि तीनों भीतर जाने के लिए जिद कर रहे थेे, जबकि मरीज से मिलने का समय सुबह और शाम का हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने पहले गालियां देना शुरू कर दी। मैने इस पर आपत्ति ली तो हिना और राखी ने मेरे साथ हाथापाई की। उनके साथ आया युवक रोकने के बजाए मेरे साथ बदलसूकी करने लगा। विवाद होता देख दूसरे सुरक्षाकर्मी भी बीच-बचाव के लिए आए और विवाद शांत कराया।


65 गार्ड तैनात है अस्पताल में

मेडिकल काॅलेज परिसर में 65 गार्ड तैनात है। इनमें 15 से ज्यादा महिला गार्ड है। सबसे ज्यादा विवाद मुख्य एंट्री गेट पर प्रवेेश को लेकर होते है। दोपहर में मरीजों से मिलने के लिए लोग आते है और इनकार करने पर वे विवाद पर उतारू हो जाते है,जबकि अस्पताल में एक मरीज के साथ एक अटेंडर की व्यवस्था हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed