फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore will do unique Garba if it comes number one in cleanliness

Indore: स्वच्छता में नंबर वन आने पर इंदौर करेगा अनूठा गरबा, पंडालों में सफाई मित्रों का किया जाएगा सम्मान

Thu, 29 Sep 2022 09:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 09:17 PM IST
सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि इंदौर को छठी बार पूरे देश में स्वच्छतम शहर होने का खिताब मिलने की संभावना है। एक अक्टूबर को यदि इंदौर स्वच्छता में फिर से बाजी मारता है तो उस दिन सभी गरबा पंडालों में स्वच्छता गान पर गरबे कराए जाएं, इससे देशभर में एक अनूठा संदेश दे सकेंगे।

विज्ञापन
Indore will do unique Garba if it comes number one in cleanliness
इंदौर को फिर सफाई में नंबर वन होने की उम्मीद है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देशभर में लगातार पांच बार स्वच्छता में परचम लहराने वाले इंदौर को इस बार स्वच्छता में पहला नंबर मिल सकता है। इसकी उम्मीद भी है। इसी उम्मीद के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर से इस जीत का अलग जश्न मनाने की अपील की है। उन्होंने पत्र जारी कर इसके लिए दो सुझाव दिए हैं। 
विज्ञापन


महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि इंदौर को छठी बार पूरे देश में स्वच्छतम शहर होने का खिताब मिलने की संभावना है। जीतने वाले शहर को राष्ट्रपति के हाथों 1 अक्टूबर को दिल्ली में समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। भार्गव ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी नवरात्रि का समय है। गरबों का उल्लास है। एक अक्टूबर को यदि इंदौर स्वच्छता में फिर से बाजी मारता है तो उस दिन सभी गरबा पंडालों में स्वच्छता गान पर गरबे कराए जाएं, इससे देशभर में एक अनूठा संदेश दे सकेंगे। स्वच्छता गान की रिकॉर्डिंग निगम आप तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन


भार्गव ने अनुरोध किया है कि इस दिन सफाई मित्रों का गरबा पंडालों पर ही सम्मान भी करें, क्योंकि ये सफाई मित्र दिन-रात, ठंड-बरसात-धूप में मेहनत कर अवॉर्ड दिला रहे हैं। ये हमारा गौरव बढ़ा रहे हैं, इनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का ये भी एक तरीका होगा। ऐसा कर हम एक मिसाल पेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed