Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: What will the weather be like in Indore? Find out: It will get colder at night, while daytime weather

कैसा रहेगा इंदौर का मौसम,जानिए आप: रात में बढ़ेगी ठंड, दिन में मौसम रहेगा सामान्य

Sun, 29 Nov 2026 08:37 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 29 Nov 2026 08:37 AM IST
सार

इंदौर में उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। हालांकि, दिन में धूप खिलने के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा। 

विज्ञापन
Indore: What will the weather be like in Indore? Find out: It will get colder at night, while daytime weather
इंदौर में ठंड - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ठंड का असर धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट ला रही हैं। रात के समय ठंड बढ़ेगी और इसका असर सुबह तक बना रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। रविवार और सोमवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक और कम हो सकता है।

विज्ञापन

 

शनिवार को शहर में रात का तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह साढ़े 8 बजे तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा। सुबह 9 बजे तक ठंड का असर महसूस किया गया, लेकिन धूप निकलने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

 

इंदौर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। शनिवार रात भी तापमान 11 डिग्री के आसपास बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर में अब तक दो बार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, लेकिन दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है। नवंबर में अब तक दिन का तापमान 27 डिग्री से नीचे नहीं गया है।


 

पिछले साल नवंबर में इंदौर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन इस बार नवंबर का महीना बीतने को है और अब तक कड़ाके की ठंड का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर के बाद ठंड का असर तेज हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और हवा की गति बढ़ने से उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों का तापमान गिराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed