फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: What are the special things about Indore's municipal corporation budget, which you would like to know

Indore: इंदौर के नगर निगम बजट की क्या है खास बातें, जो आप जानना चाहेंगे

Thu, 03 Apr 2025 07:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Apr 2025 07:09 PM IST
सार

शहर को डिजिटल सिटी बनाने के लिए नगर निगम खुद का पोर्टल और एप बनाएगा। निगम की सुविधाएं और सेवाएं पाकेट फ्रेंडली बनाने पर जोर रहेगा। इंदौर के हर घर का डिजिटल पता उपलब्ध कराया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में वार्ड 82 में यह काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Indore: What are the special things about Indore's municipal corporation budget, which you would like to know
नगर निगम बजट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम का बजट गुरुवार को पेश हुआ। बजट में जनता से जुड़ी कई सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। किस तरह इस साल नगर निगम शहर के विकास पर खर्च करेंगे। कौन से इलाके को क्या मिलेगा। इन सबका जिक्र बजट में है। आईए जानते है। इस शहर को क्या मिला बजट में।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

मद वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत बजट वर्ष 2025-26 में स्वीकृत बजट

आय रुपये 830246.87  817494.26

व्यय रुपये 823226.78   823698.02

घाटा रुपये (-)13000.40    (-) 16426.72


यह खास है इस बजट में

-शहर को डिजिटल सिटी बनाने के लिए नगर निगम खुद का पोर्टल और एप बनाएगा। निगम की सुविधाएं और सेवाएं पाकेट फ्रेंडली बनाने पर जोर रहेगा। इंदौर के हर घर का डिजिटल पता उपलब्ध कराया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में वार्ड 82 में यह काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


-स्वेगी, जोमेटो की तरह एप पर आर्डर देकर शहवासी घर से कचरा उठवा सकेंगे। इसके लिए एक एप की सुविधा दी जाएगी।

-शहर में पचास स्थानों पर स्मार्ट टायलेट पीपीपी मोड पर बनाए जाएंगे।

-शहर को सुंदर बनाने के लिए वाॅल पेंटिंग का काम किया जाएगा।

- हर विधानसभा क्षेत्र में एक माॅडल रोड बनाया जाएगा। आरएनटी मार्ग को बनाने का काम जारी है।

- हर विधानसभा क्षेत्र में एक व्हाइट टाॅपिंग रोड बनाई जाएगी।

-शहर में पांच सौ किलोमीटर लंबाई में नई ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी।

-शहर के 27 चौराहों के लेफ्ट टर्न को ठीक किया जाएगा। बड़े चौराहों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग की जाएगी।

-शहर में सात नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। अभी इंदौर में चार फायर स्टेशन है। इस कारण दमकलों को मौके पर जाने में समय लगता है।

-नेहरु स्टेडियम की बिल्डिंग को तोड़कर स्पोटर्स काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इस पर पांच सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी।

-शहर के चिडि़याघर में अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम बनाया जाएगा। मनोरंजन के लिए 14 डी थिएटर का निर्माण किया जाएगा।

- शहर में 600 बस स्टाॅपों का निर्माण किया जाएगा। डिजिटल स्टाॅपों पर बसों के आने की जानकारी भी यात्रियों को मिल सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed