फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore weather Update today

Indore weather Update: कोहरे और कड़ी ठंड के बीच इंदौर में सुबह से बूंदाबांदी, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Wed, 29 Nov 2023 12:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 29 Nov 2023 12:51 PM IST
सार

Indore weather Update स्कूलों का समय बदला, कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भी हुई परेशानी, अभी दो दिन बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Indore weather Update today
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में कोहरे और कड़ी ठंड के बीच बुधवार सुबह 11 बजे के बाद कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और फुहार आई। विजयनगर, देवास नाका और आसपास के इलाकों में अल सुबह फुहार आई और फिर 11 बजे के बाद फिर से बूंदबांदी हुई। कल दिनभर आसमान खुलने और सूरज निकलने से मिली राहत आज फिर खत्म हो गई। अल सुबह से ही मौसम अचानक बदल गया। सर्द हवाओं के कारण घर से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया। सोमवार को भी लगभग दिनभर बारिश होती रही। हालांकि इस दौरान 2 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह से बादल छाने के साथ बीच में बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस (-5) रहा। दिनभर 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली।
विज्ञापन


दो दिन तक एेसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार Indore weather Update में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है और तेज हवाएं भी चलेंगी। तापमान में गिरावट भी बनी रहेगी। इससे ठिठुरन बढ़ेगी जो दो दिन तक रह सकती है। मौसम केंद्र ने इस मामले में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से कम हुई दृश्यता
शहर की सड़कों पर सुबह से कोहरा होने की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी होती रही। दो सौ मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो रहा है। वहीं शहर के बाहर वाले रास्तों पर सौ मीटर दूर का दिखना मुश्किल हो रहा है। इससे वाहन चालकों को हेड लाइट ऑन करके गाड़ियां चलाना पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों का समय बदला 
शहर में नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। आज से कोई भी निजी या सरकारी स्कूल सुबह नौ बजे के पहले नहीं लगाया जा सकेगा। बाकी की कक्षाएं पहले की तरह ही लगती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed