{"_id":"66c213a67aef93ad850527fc","slug":"indore-weather-update-forecast-imd-temperature-rain-mausam-news-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather: दिनभर तेज धूप, पसीने में तरबतर लोग, अगस्त में बारिश का टोटा, बढ़ रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather: दिनभर तेज धूप, पसीने में तरबतर लोग, अगस्त में बारिश का टोटा, बढ़ रहा तापमान
Sun, 18 Aug 2024 09:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 18 Aug 2024 09:00 PM IST
सार
जुलाई निकला सूखा, अगस्त में भी पानी के पते नहीं, पिछले साल की तुलना में भी इस बार बहुत कम हुई बारिश
विज्ञापन
पिछले सप्ताह हुई इंदौर में बारिश का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
इंदौर में रविवार को भीषण गर्मी और उमस रही। लोग दिनभर पसीने में नहाते रहे। अगस्त में सूरज के यह तेवर चौंकाने वाले हैं। शनिवार और रविवार को दिनभर धूप निकली। इस वजह से दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। उमस भी बहुत अधिक है।
शनिवार को दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 31.6 (+3) डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह रात के तापमान में भी 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तापमान 23.6 (+2) डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दिन का तापमान फिर बढ़ा और 31.8 पर पहुंच गया वहीं रात का तापमान 23.6 पर ही स्थिर रहा। दोनों ही दिन बादल तक नहीं आए और तेज धूप रही। अभी दिन का तापमान औसत से 3 डिग्री और रात का तापमान 2 डिग्री ज्यादा बना हुआ है।
इंदौर में अगले सप्ताह भारी बारिश की संभावना
इंदौर सहित पूरे प्रदेश में अगले सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मध्य सप्ताह से बारिश की गतिविधि में तेजी आएगी। 21 अगस्त के बाद मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन पूरे सप्ताह बारिश की संभावना बनी रहेगी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, वर्तमान में एक मानसून द्रोणिका प्रदेश के उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी भागों से होकर गुजर रही है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। इन सिस्टमों के प्रभाव से इंदौर की ओर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इन परिस्थितियों के चलते अगले सप्ताह इंदौर में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले साल के आंकड़े
पिछले साल 18 अगस्त तक डेढ़ इंच बारिश हुई थी।
पिछले साल इस दौरान 24 इंच बारिश हुई थी।
पिछले साल अब तक अच्छी बारिश हो गई थी।
इस साल के आंकड़े
इस बार 18 अगस्त तक तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई है।
इस बार पूरे सीजन में 18 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
यानी इस बार पिछले साल से 6 इंच कम बारिश हुई है।
कैसे बढ़ रहा तापमान
शनिवार को दिन का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस
रविवार को दिन का तापमान 31.8 पर पहुंच गया
दिन का तापमान औसत से 3 डिग्री अधिक है