Indore Weather Update: माघ की शुरुआत के साथ बढ़ी ठंड, जनवरी में भी सर्दी के तेवर तेज रहने के आसार
दिसंबर में रिकॉर्ड ठंड के बाद जनवरी की शुरुआत भी सर्द हवाओं और कोहरे के साथ हुई है। माघ माह की शुरुआत के साथ ही मौसम ने साफ कर दिया है कि ठंड अभी और परेशान करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौष का महीना समाप्त हो गया है और अब माघ का आरंभ हो चुका है। पूरे दिसंबर माह में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी में भी शहर में ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है। फागुन के आरंभ होते ही गर्मी का अहसास होने लगेगा और फिर बसंत ऋतु का आगमन होगा। जनवरी महीने से सूर्य उत्तरायण होना शुरू हो जाता है। अभी तक नगर में तापमान काफी न्यूनतम स्तर पर दर्ज किया गया है। रात में ठंड का अधिक आभास रहा, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई। यह बदलते मौसम का स्पष्ट संकेत रहा। माघ महीना धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।
दिसंबर महीने में न्यूनतम तापमान काफी कम रहा। माह के करीब पंद्रह दिनों तक तापमान पांच डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 7 डिग्री कम था। इस माह मौसम ने कई रिकॉर्ड भी कायम किए।
1935 में 1.1 डिग्री तक गिरा था पारा
जनवरी माह में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 16 जनवरी 1935 का है, जब पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। वहीं सर्वाधिक तापमान 27 जनवरी 1990 को 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 6 जनवरी 1920 को 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 104.7 मिलीमीटर हुई थी, जबकि जनवरी 1920 में कुल 80.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। सामान्यतः जनवरी माह में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। पिछले एक दशक में न्यूनतम तापमान प्रायः 10 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया है। इस दौरान वर्ष 2019 में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।
ये भी पढ़ें: Rewa News: गांव के तालाब में मिला युवक का उतराता शव, चार दिन बाद से था लापता, परिजनों का हौसला टूटा
दिसंबर में रात के समय ठंड अधिक रही, जबकि दिन में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी मौसम ठंडा महसूस हुआ। 2 जनवरी को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और सूरज की किरणें मंद रहीं। इससे दिन में हल्की ठंड बनी रही और शाम को ठंडी हवाओं ने असर दिखाया। आगामी दिनों में ठंड के तेवर और तीखे होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
जनवरी में दशक का न्यूनतम तापमान
तिथि - न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
06 जनवरी 2015 — 6.9
23 जनवरी 2016 — 7.3
13 जनवरी 2017 — 6.3
03 जनवरी 2018 — 8.0
29 जनवरी 2019 — 5.6
10 जनवरी 2020 — 7.1
29 जनवरी 2021 — 7.1
28 जनवरी 2022 — 6.4
04 जनवरी 2023 — 7.3
01 जनवरी 2024 — 9.2
08 जनवरी 2025 — 6.6
शनिवार को दिन में ठंडक रही, कोहरा छाया रहा
शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। सुबह के समय दृश्यता 300 मीटर तक सीमित रही, जिससे विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। प्रातः नगर के आसमान में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी नगर में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले दो दिनों से दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।
आज का मौसम अपडेट
आज नगर का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था, न्यूनतम तापमान 11. 8 डिसे रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। आज सुबह नगर में कोहरा छाया था, इस कारण दृश्यता 100 मीटर थी। हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कोहरा छाया हुआ है और पश्चिमी विक्षोभ के नहीं रहने के बाद नमी अधिक है, इस वजह से एक-दो दिन कोहरा रहने की संभावना है। दतिया में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत से इंदौर आने वाली ट्रेनें और नगर में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर काफी उड़ानें काफी विलम्ब से चल रही हैं।
