फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather imd alert mausam update rain temperature forecast today tomorrow

Indore Weather: इंदौर में हुई आधी बारिश, अगले दो दिनों से उम्मीद

Sat, 27 Jul 2024 09:21 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 Jul 2024 09:21 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले दो दिन अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। कम बारिश से इंदौर में बढ़ रही चिंता। 
 

विज्ञापन
indore weather imd alert mausam update rain temperature forecast today tomorrow
Weather Forecast 27 July 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : Self

विस्तार

इंदौर में इस साल बारिश की कमी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पूरे प्रदेश में पानी सामान्य से बेहतर है लेकिन इंदौर में पानी कम गिर रहा है। इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 323.7 मिली मीटर (पौने 13 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह गत वर्ष इस अवधि में दर्ज वर्षा की तुलना में लगभग आधी है। गत वर्ष जिले में 610.4 मिली मीटर (24 इंच) से अधिक वर्षा हुई थी।
विज्ञापन


भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 263.5 मिली मीटर, महू में 211 मिली मीटर, सांवेर में 363 मिली मीटर, देपालपुर में 480.6 मिली मीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 382.2 मिली मीटर तथा हातोद क्षेत्र में 242.1 मिली मीटर वर्षा हुई है। जिले में गत वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 520.7 मिली मीटर, महू में 547 मिली मीटर, सांवेर में 633.6 मिली मीटर, देपालपुर में 883.5 मिली मीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 558.4 मिली मीटर तथा हातोद क्षेत्र में 519.3 मिली मीटर वर्षा हुई थी।
विज्ञापन


अगले दो दिनों से उम्मीद
मध्यप्रदेश में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव क्षेत्र) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने से फिर तेज बारिश हो रही है। शनिवार को विदिशा, रायसेन, हरदा, बैतूल, जबलपुर और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 21 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तभी से बारिश का दौर चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से कई जिलों में भारी बारिश भी हुई। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन और बना रहेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन प्रदेश के कुछ जिलों से होकर गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इस वजह से प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र में औसत से बेहतर
पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश का दौर रहने से प्रदेश में एवरेज से ज्यादा पानी गिर गया है। प्रदेश में अब तक सामान्य 15.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो 1% अधिक है। वहीं इंदौर में आधी बारिश ही हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed