फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather barish rain mansoon update imd update forecast today tomorrow

Indore Weather: कान्हा और मां यशोदा को भी बादलों ने भिगोया, जन्माष्टमी पर दिनभर गिरा पानी

Tue, 27 Aug 2024 05:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 27 Aug 2024 05:32 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी बारिश होती रहेगी। ठंडी हवाएं चलेंगी और मौसम सुहाना रहेगा। 
 

विज्ञापन
indore weather barish rain mansoon update imd update forecast today tomorrow
बारिश में भीगते मां यशोदा और कान्हा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर में हल्की बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। सोमवार को जन्माष्टमी के दिन भी पानी गिरता रहा। नन्हे कान्हा और मां यशोदा भीगती नजर आई। सोमवार को दिन का पारा 24.5 पर और रात का पारा 22 डिग्री पर रहा। दिन और रात दोनों के तापमान में रविवार से गिरावट देखी गई। सोमवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से सोमवार के बीच एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


जलजमाव खत्म हुआ
बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिनमें खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा, बीआरटीएस और बायपास के अंडरपास शामिल हैं। हालांकि, बारिश ने दैनिक जीवन को बहुत प्रभावित नहीं किया है। मौसम विभाग ने बारिश की वजह उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश में गुना से 80 किलोमीटर दूर कम दबाव के क्षेत्र और बांग्लादेश के पास चक्रवाती हवा के घेरे के कारण बताया है। इसके अलावा, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है।
विज्ञापन


गर्मी से मिली राहत
बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शहर के निवासी सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं, और कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। इंदौर नगर निगम अलर्ट पर है, और जलजमाव वाले क्षेत्रों को साफ करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। निगम ने नागरिकों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed