फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vivek and Chirag were childhood friends, 12 year old partnership broke, enmity increased

Indore: बचपन के दोस्त थे विवेक और चिराग, 12 साल पुरानी साझेदारी टूटी, बढ़ गई दुश्मनी

Sun, 24 Aug 2025 02:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Aug 2025 02:21 PM IST
सार

विवेक चाहता था कि बैंक का लोन एक मुश्त भरा जाए और उसकी प्राॅपर्टी फ्री हो जाए, इसके लिए चिराग तैयार नहीं था। बस फिर दोस्ती दुश्मनी में बदल गई और पैसे के चक्कर में दोनों के बीच अदावत शुरू हो गई। विवेक दूसरा कारोबार भी शुरू नहीं कर पा रहा था। 

विज्ञापन
Indore: Vivek and Chirag were childhood friends, 12 year old partnership broke, enmity increased
चिराग जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अपने ही व्यापारिक साझेदार की जान लेने वाले विवेक जैन का पता पुलिस रविवार को भी नहीं लगा पाई। वह हत्या के बाद चिराग के फ्लैट से ही कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। चिराग और विवेक बचपन के दोस्त थे। दोनों ने इंदौर आकर 12 साल पहले उन्होंने व्यापार में साझेदारी शुरू की थी। चिराग ने अपने पास की पूंजी लगाई थी। व्यापार के लिए दोनो ने कर्ज भी लिया था और उसमे विवेक की प्राॅपर्टी अटैच थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: बिजनेस पार्टनर की हत्या करने वाले का वीडियो आया सामने,बोला-चिराग ने मेरे साथ बेईमानी की

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक चाहता था कि बैंक का लोन एक मुश्त भरा जाए और उसकी प्राॅपर्टी फ्री हो जाए, इसके लिए चिराग तैयार नहीं था। बस फिर दोस्ती दुश्मनी में बदल गई और पैसे के चक्कर में दोनों के बीच अदावत शुरू हो गई। साझेदारी टूटने के बाद विवेक दूसरा कारोबार भी शुरू नहीं कर पा रहा था। इससे भी वह परेशान था।



पुलिस अफसर यह पता कर रहे कि वह हत्या के इरादे से ही चिराग के फ्लैट आया था, या फिर तात्कालिक विवाद के बाद हत्या की। विवेक की पत्नी का कहना है कि घर का चाकू गायब है। शायद विवेक उसे ले गया, लेकिन विवेक चिराग के फ्लैट में बरमुड़े और टी शर्ट में आया था। यह तथ्य भी सामने आ रहा है कि उनसे हत्या के लिए चिराग के घर का ही चाकू इस्तेमाल किया और टूटने पर उसे वहीं छोड़कर भाग गया।
 

पड़ोसियों ने कहा, झगड़ने की आवाज आ रही थी

चिराग जैन के पड़ोसियों ने कहा कि सुबह चिराग के घर से जोर-जोर से बातों की आवाज आ रही थी। कई बार चिराग अपने बेटे विहान को जगाने के लिए चिल्लाते है। हमने वहीं लगा, लेकिन जब थोड़ी देर बाद फर्श पर खून देखा तो पता हत्या का पता चला। तब फ्लैट में चिराग का दस साल का बेटा रो रहा था। हमने उसे अपने फ्लैट में बुलाया। पानी पिलाया और मां व अन्य परिजन आने के बाद उसे ले गए। उसने अपने पिता की हत्या होते देखी। उस घटनाक्रम से वह काफी सहम गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed