फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Video of the person who killed his business partner surfaced, he said- Chirag cheated me

Indore: बिजनेस पार्टनर की हत्या करने वाले का वीडियो आया सामने,बोला-चिराग ने मेरे साथ बेईमानी की

Sat, 23 Aug 2025 08:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Aug 2025 08:39 PM IST
सार

आरोपी विवेक सुबह मार्निंग वाॅक के बहाने चिराग के घर आया था। सुबह जब उसने डोरबेल बजाई तो चिराग ने ही दरवाजा खोला और ड्राइंग रुम में बैठकर दोनों बातें करने लगे। विवाद बढ़ा तो विवेक ने चिराग के किचन से ही चाकू उठाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Indore: Video of the person who killed his business partner surfaced, he said- Chirag cheated me
चिराग जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बिजनेस पार्टनर चिराग जैन की हत्या करने वाले आरोपी विवेक जैन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो कुछ दिन पुराना है। जिसमें आरोपी यह कहता नजर आया कि कंपनी में मेरी पचास प्रतिशत हिस्सेदारी थी। मेरी संपत्ति भी इसके लिए गिरवी रखी हुई है,लेकिन चिराग ने मेरे साथ बेईमानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: इंदौर में उद्योगपति की घर में ही चाकू मारकर हत्या, व्यापारिक साझेदार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्निंग वाॅक के बहाने आया था

आरोपी विवेक सुबह मार्निंग वाॅक के बहाने चिराग के घर आया था। सुबह जब उसने डोरबेल बजाई तो चिराग ने ही दरवाजा खोला और ड्राइंग रुम में बैठकर दोनों बातें करने लगे। विवाद बढ़ा तो विवेक ने चिराग के किचन से ही चाकू उठाकर हत्या कर दी। आरोपी इसके बाद लिफ्ट से नीचे उतरा और भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई है। उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को आशंका है कि आरोपी भिंड की तरफ गया होगा। वह वहीं का मूल निवासी है।

मुझे फैक्टरी में नहीं घुसने देता था

आरोपी विवेक का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उसने अपने पार्टनर चिराग जैन पर आरोप लगाए। उनसे कहा कि -‘मैं 12 साल से इंदौर में अरियन सेल्स में चिराग जैन के साथ व्यापारिक साझेदार रहा हूं। कंपनी में मेरी पचास प्रतिशत हिस्सेदारी है और मेरी संपत्ति भी इसमें लगी हुई है। जिसका निपटारा अब तक नहीं हुआ है। चिराग जैन ने मेरे साथ बेईमानी की है। कई बार मैने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन न तो उन्होंने समझा और न ही कोई निराकरण किया। अब हालात यह है कि उसने मुझे कंपनी से बाहर कर दिया है और ऑफिस में भी आने नहीं देते। जब मैं हिसाब-किताब की बात करता हूं तो वह कोई जवाब नहीं देते। उल्टा उसने ऑफिस में बाउंसर रख दिए हैं जो मुझे अंदर नहीं जाने देते है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed