फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Upload of private photos on social media after drunken altercation with girlfriend in Indore, case reg

Indore: इंदौर में शराब पीकर गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें की अपलोड, केस दर्ज

Wed, 26 Feb 2025 06:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Feb 2025 06:10 PM IST
सार

युवती ने उससे फिर भी बात करने के लिए इनकार कर दिया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। रात को उसने युवती के साथ की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड कर दी। जब युवती ने फोटो देखे तो विजय नगर थाने पहुंचकर रितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Indore: Upload of private photos on social media after drunken altercation with girlfriend in Indore, case reg
इंदौर में गर्लफ्रेंड की तस्वीरें अपलोड की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रैंड से शराब के नशे में विवाद किया और नाराज होकर निजी पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। उससे पहले आरोपी ने गर्लफ्रैंड से मारपीट भी की। अपने दोस्त का यह रुप देखकर युवती भी नाराज हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। युवती की शिकायत पर केस दर्ज हो गया। अब युवक को पुलिस खोज रही है।

विज्ञापन

 

मामला मालवीय नगर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 21 साल की युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। यहां उसकी परिचय रितेश वर्मा से हुआ। दोनो फिर दोस्त बने और साथ में घूमने फिरने साथ जाते थे। वह किराए के मकान में रहती है। रितेश अक्सर उससे घर पर मिलने आता था और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था। इससे युवती नाराज होने लगी और उसने रितेश से दूरी बना ली।

विज्ञापन

 

युवती ने उससे मिलना बंद कर दिया और उसका नंबर भी ब्लाॅक कर दिया। इससे नाराज रितेश फिर उसके घर पहुंचा। मारपीट करने के बाद उसने धमकी दी कि वह उसके साथ की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने उससे फिर भी बात करने के लिए इनकार कर दिया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। रात को उसने युवती के साथ की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड कर दी। जब युवती ने फोटो देखे तो विजय नगर थाने पहुंचकर रितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह का एक और मामला विजय नगर क्षेत्र में आया। 


आरोपी ने एक युवती के नाम से फर्जी अकाउंट खोला और अश्लील फोटो डालना शुरू कर दिए। युवती की शिकायत पर अकाउंट बनाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed