{"_id":"69aee81633ae1a00db0766d7","slug":"indore-under-construction-houses-collapsed-in-indore-s-bhawani-nagar-police-rescued-two-trapped-labourers-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के भवानीनगर में निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में दो मजदूर दबे; पुलिस ने मशक्कत के बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के भवानीनगर में निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में दो मजदूर दबे; पुलिस ने मशक्कत के बाद निकाला
Mon, 09 Mar 2026 09:02 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:02 PM IST
सार
इंदौर के भवानी नगर में एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्य मार्ग पर स्थित इस मकान में बिना अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
इस मकान में दबे थे मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के भवानी नगर में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूर दब गए। मौके पर पहुंचकर उन्हें पुलिस ने निकाला और अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मकान का एक हिस्सा पहले से बना हुआ था और उस पर छत डाली जा रही थी।
विज्ञापन
तराफे और बल्लियां छत का वजन सह नहीं पाए और भरभरा कर छत गिर पड़ी। मौके पर नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे और नक्शे की जांच की। निर्माण अनुमति के बगैर हो रहा था। छत गिरने के बाद आसपास के रहवासी भी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने लगे। इस कारण वहां काफी भीड़ हो गई थी। जब मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें राहत कार्य करने में परेशानी आई। मकान मुख्य मार्ग पर है, इस कारण ट्रैफिक भी बाधित हो रहा था। रहवासियों का आरोप है कि वे मदद कर रहे थे, लेकिन कुछ पुलिस जवानों ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनिवास रावत होंगे नए MLA
विज्ञापन
हो सकता है केस
यह मकान किसी जैन परिवार का बताया जा रहा है। प्लॉट के पिछले हिस्से में पुराना निर्माण था और आगे के हिस्से में नए निर्माण के साथ छत डाली जा रही थी। छत के मलबे को हटाकर पुलिस ने दबे मजदूरों को बाहर निकाला। अफसरों का कहना है कि यदि निर्माण में लापरवाही पाई जाती है तो भवन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
