फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Troubled by debt, the girl committed suicide, the family was unaware of the debt

Indore: कर्ज से परेशान होकर युवती ने किया था सुसाइड, परिवार को कर्ज का पता ही नहीं था

Sat, 17 May 2025 02:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 May 2025 02:43 PM IST
सार

पिता परमानंद ने बताया कि वे अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करते हैै। पत्नी और दो बेटियां भोपाल में रहती थी, जबकि शालू इंदौर मेें काम करती थी।पिता ने कहा था कि जिस दिन शालू ने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
Indore: Troubled by debt, the girl committed suicide, the family was unaware of the debt
युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्ज से परेशान होकर इंदौर में एक युवती ने जान दे दी। वह इंदौर में एक बैंक में सेल्स एक्जीक्यूटिव का काम करती थी। उसने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। बाद में , लेकिन उसके परिवार को उसने कर्ज के बारे में कभी नहीं बताया।

विज्ञापन

 

पिता का कहना है कि यदि बेेटी हमसे कर्ज के तनाव के बारे में बता देती तो हम कर्ज निपटा देते। शालू पिता परमानंद मूलत: भोपाल की रहने वाली है। उनसे कुछ बैंकों से कर्ज लिया था। वह इंदौर में सिलिकाॅन सिटी में रहती थी। उस पर छह लाख रुपये का कर्ज उस पर था। किश्त न भर पाने के कारण वसूली एजेंट युवती को बार-बार काॅल करते थे अौर घर पर भी अाते थे। इससे युवती परेशान हो चुकी थी।

विज्ञापन

 

युवती ने दो दिन पहले नुकिली वस्तु से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी और फिर कमरे से बाहर निकाल कर बरामदे में आ गई थी और चौथी मंजिल से कूद गई। उसे आस पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शव भोपाल से आए पिता को सौंप दिया। पिता परमानंद ने बताया कि वे अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करते हैै। पत्नी और दो बेटियां भोपाल में रहती थी, जबकि शालू इंदौर मेें काम करती थी।पिता ने कहा था कि जिस दिन शालू ने आत्महत्या की थी। उस दिन उससे बात हुई थी, लेकिन बातों से पता नहीं चला कि वह तनाव में है। शालू ने छह लाख का कर्ज लिया था, लेकिन न कभी कर्ज के बारे में बताया और न किश्ते चूकने के बारे में जिक्र किया। पिता ने बताया कि वह अमन नामक युवक से शादी करना चाहती थी। हमने पहले इनकार किया, लेेकिन बाद में राजी हो गए, लेकिन लड़के नेे इतनी डिमांड कर दी कि शालू ने मना कर दिया। तब भी वह कुछ समय तक तनाव में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed