फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Trains to and from Indore are crowded due to Holi festival, bus fares are also expensive.

Indore: होली के त्यौहार के कारण इंदौर से आने-जाने वाली ट्रेनों में भीड़, बसों का किराया भी महंगा

Sun, 01 Mar 2026 07:22 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 01 Mar 2026 07:22 AM IST
सार

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इंदौर के रेलवे और बस स्टेशनों पर भीड़ नजर आने लगी है। दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे रूटों पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। बसों का किराया भी हमेशा की तरफ बढ़ गया है।होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इंदौर के रेलवे और बस स्टेशनों पर भीड़ नजर आने लगी है। दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे रूटों पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। बसों का किराया भी हमेशा की तरफ बढ़ गया है।

विज्ञापन
Indore: Trains to and from Indore are crowded due to Holi festival, bus fares are also expensive.
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों पर भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। इंदौर आकर काम करने वाले लोग रविवार से ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं। इस बार होली को लेकर संशय है। कुछ शहरों में 3 मार्च तो कुछ जगहों पर 4 मार्च को होली खेली जाएगी। इसे देखते हुए यात्रियों ने टिकट कराए हैं।

विज्ञापन

 

इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। इस कारण लोग बसों के विकल्प भी देख रहे हैं। होली पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेल विभाग ने इंदौर से पटना और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये स्पेशल ट्रेनें एक महीने की अवधि के लिए संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन

 

होली त्योहार के कारण कई ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा वेटिंग पुणे और दिल्ली की ट्रेनों में है, हालांकि विशेष ट्रेन के संचालन से थोड़ी राहत जरूर है। विशेष ट्रेन के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी और सफर आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉ. आंबेडकर नगर (महू) से पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या 09343 व 09344) का संचालन हो रहा है। 26 फरवरी से ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इसके अलावा 27 मार्च तक इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।


 

बसों का किराया भी बढ़ा इंदौर से दिल्ली, पुणे, नागपुर और मुंबई के लिए रोज सैकड़ों बसें चलती हैं। होली के कारण बसों के किराए में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली की बस का टिकट 1800 से दो हजार तक हो चुका है। उधर इन शहरों के लिए संचालित होने वाली उड़ानों के टिकट भी महंगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed