फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Traffic police run bulldozers on silencers and horns seized from vehicles

Indore: वाहनों से जब्त साइलेंसर,हूटरों पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाए बुलड़ोजर

Mon, 10 Nov 2025 04:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 10 Nov 2025 04:13 PM IST
सार

शहर की सड़कों पर कई बार गोली जैसी आवाज निकालते हुए बाइक सवार चलते थे। उन्होंने मोडिफाई साइलेंसर लगा रखे थे। इससे सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालक घबरा जाते थे। पुलिस ने चैकिंग के दौरान इन वाहनो को रोका और साइलेंसर निकलवा कर एकत्र किए थे।

विज्ञापन
Indore: Traffic police run bulldozers on silencers and horns seized from vehicles
साइलेंसरों को बुलड़ोजर से रौंदा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विजय नगर की सड़क पर सोमवार को आधा किलोमीटर लंबाई में साइलेंसर और हूटर बिछाए गए थे। बुलड़ोजर तैयार था, उन्हें रौंदने के लिए। अफसरों का इशारा हुआ और देखते ही देखने बुलड़ोजर ने उन साइलेंसरो व हूटरों को चकनाचूर कर दिया, जो कभी दंबगों और बिगड़े नवाबजादों की बाइकों की शोभा बढ़ाते थे और अन्य वाहन चालकों के तनाव की वजह बनते थे। डेढ़ साल में तीसरी पर इस तरह का एक्शन ट्रैफिक पुलिस ने लिया है। दो माह से शहरभर में मुहिम चलाकर ट्रैफिक जवानों ने इन साइलेंसरों व हूटरों को बाइक व चार पहिया वाहनों से निकलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर कई बार गोली जैसी आवाज निकालते हुए बाइक सवार चलते थे। उन्होंने मोडिफाई साइलेंसर लगा रखे थे। इससे सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालक घबरा जाते थे। पुलिस ने चैकिंग के दौरान इन वाहनो को रोका और साइलेंसर निकलवा कर एकत्र किए थे। इस बार सायरन बजाने वाले हूटर भी रौंदे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर में इस साइलेंसरों कीमत डेढ़ से दो हजार तक है। वाहन चालक रौब झाड़ने के लिए अपनी बुलेट में उसे लगवाते है। ट्रैफिक पुलिस ने पहले हिदायत दी थी कि वाहन चालक वाहनों से उन्हें निकलवा ले। यदि चैंकिंग में वाहन पकड़ाए तो साइसेंसर जब्त भी होंगे और चालान भी बनेगा।



दो माह चले अभियान में डेढ़ हजार से ज्यादा साइसलेंसर और हूटर जब्त हुए थे। उन्हें सोमवार को दो-दो की कतार में रखा गया और उसे बुलड़ोजर चलाकर नष्ट किया गया। इसे देखने के लिए कई लोग मौके पर जुटे थे। कई युवक रील भी बनाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed