{"_id":"6af701f3589e10a80c0e8baf","slug":"indore-top-news-bherughat-jam-metro-accident-weather-update-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर की बड़ी खबरें: मेट्रो निर्माण के दौरान हादसा, स्वच्छता रैंकिंग पर गरमाई सियासत और भव्य बनेगा जानापाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर की बड़ी खबरें: मेट्रो निर्माण के दौरान हादसा, स्वच्छता रैंकिंग पर गरमाई सियासत और भव्य बनेगा जानापाव
Fri, 13 Nov 2026 05:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:56 PM IST
सार
इंदौर में भेरूघाट पर लगे 3 किलोमीटर लंबे जाम, मेट्रो कार्य के दौरान बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, शहर में बढ़ी कड़ाके की ठंड, जानापाव के विकास प्रोजेक्ट और स्वच्छता रैंकिंग विवाद से जुड़ी सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।
विज्ञापन
इंदौर की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
1. इंदौर-खंडवा रोड स्थित सिमरोल के भेरूघाट पर शुक्रवार दोपहर वाहनों का दबाव बढ़ने से करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के नदारद रहने से यात्री घंटों फंसे रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभालकर जाम खुलवाया।
पूरी खबर पढ़ेंः भेरूघाट में 3 किलोमीटर लंबा जाम, घंटों परेशान रहे यात्री, लोगों ने संभाली कमान
2. इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर जा रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर क्रेन की भारी लोहे की चेन टूटकर गिर गई। बुजुर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ेंः मेट्रो प्रोजेक्ट का काम कर रही क्रेन की चेन गिरी बुर्जुग पर, हो गई मौत
3. इंदौर में 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी डेली कॉलेज मैदान पर अपनी फिटनेस और स्पीड को सुधारने के लिए कड़ी एक्सीलरेशन ट्रेनिंग कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी के स्टैमिना का राजः जिम-स्विमिंग के साथ मैदान पर स्पेशल ट्रेनिंग, डाइट भी बेहद खास
4. इंदौर के समीप स्थित जानापाव पहाड़ी का अब 17 करोड़ रुपए के सरकारी प्रोजेक्ट और जनसहयोग से भव्य विकास होगा। सिंहस्थ 2028 से पहले यहां मंदिर, तालाब, रोपवे और आकर्षक कॉरिडोर बनेगा, जिसमें भगवान परशुराम श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र देते नजर आएंगे।
पूरी खबर पढ़ेंः 17 करोड़ से संवरेगा जानापाव, श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र देते दिखेंगे परशुराम
5. स्वच्छता रैंकिंग पर विपक्ष के सवालों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पलटवार किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि इंदौर इस बार भी नंबर 1 है और डैशबोर्ड जारी होते ही स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने सफाई मित्रों की मेहनत पर सवाल न उठाने की अपील की।
पूरी खबर पढ़ेंः स्वच्छता रैंकिंग पर घमासान: विपक्ष के आरोपों पर भड़के महापौर, वीडियो जारी कर दी खुली चुनौती