Indore: पहलगाम के वीडियो देखने पर ट्रेन में इंदौर के युवक के साथ मारपीट, बोले-देशभक्ति ट्रेन के बाहर दिखा
शुजालपुर निवासी अनमोल इंदौर में रहकर पढ़ाई करता है। वह शुजालपुर से ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में उनसे अपने मोबाइल पर पहलगाम के वीडियो देखना शुरू किए। सामने की सीट पर चंदन नगर क्षेत्र का परिवार बैठा था।
विस्तार
शुजालपुर से ट्रेन में सवार होकर इंदौर लौट रहे एक युवक के साथ बोगी में सवार वर्ग विशेष के कुछ युवकों ने मारपीट की। दरअसल युवक पहलगाम आतंकी घटना से जुड़े वीडियो देख रहा था और उसकी आवाजें दूसरे यात्रियों को भी सुनाई दे रही थी। इस पर कुछ युवकों ने आपत्ति ली। दोनो के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवक अनमोल परमार के साथ दूसरे पक्ष के युवकों ने मारपीट की। उसके हाथ में भी चोट आई है। इंदौर आकर अनमोल ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ये खबर भी पढ़ें: भोपाल से इंदौर आकर आरोपी ने की थी ज्यादती, लेकिन छात्रा ने नहीं कराई थी एफआईआर
शुजालपुर निवासी अनमोल इंदौर में रहकर पढ़ाई करता है। वह शुजालपुर से ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में उनसे अपने मोबाइल पर पहलगाम के वीडियो देखना शुरू किए। सामने की सीट पर चंदन नगर क्षेत्र का परिवार बैठा था।
परिवार के युवकों ने अनमोल को वीडियो देखने से रोका तो अनमोल ने आपत्ति ली। आरोपियों ने अनमोल से कहा कि तुझे देशभक्ति दिखाना है तो ट्रेन के बाहर दिखा। अनमोल ने लिखित शिकायत में कहा कि आरोपियों ने ट्रेन से धक्का देने की कोशिश की। अनमोल ने बताया कि युवकों ने उसके मुंह और नाक पर मुक्के मारे और धारदार हथियार से बाएं हाथ पर भी वार किया।
स्टेशन पर रोका तो धक्का देकर भाग गए
अनमोल ने इंदौर स्टेशन पर आकर मारपीट करने वाले युवकों को रोका और कहा कि अब वह उनकी शिकायत पुलिस थाने में करेगा। इसके बाद युवकों ने फिर उसे धमकाया और स्टेशन के बाहर निकल कर आटो रिक्शा में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनमोल ने बताया कि परिवार चंदन नगर क्षेत्र में रहता है।
