फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three minors killed a young man in Indore, also injured his friend who came to rescue him.

Indore: इंदौर में युवक की तीन नाबालिगों ने कर दी हत्या, बचाने आए दोस्त को भी किया घायल

Fri, 26 Dec 2025 10:56 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 26 Dec 2025 10:56 AM IST
सार

इंदौर में गुरुवार रात एक युवक की हत्या हो गई। बचाने आया दोस्त पर भी आरोपियों ने हमला किया है। हत्या की वजह मामलूी विवाद है। हत्या करने वाले तीनों आरोपी नाबालिग है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
Indore: Three minors killed a young man in Indore, also injured his friend who came to rescue him.
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहर में फिर हत्या का दौर शुरू हो गया है। 10 दिनों में तीन हत्याएं हो चुकी है। गुरुवार रात आजाद नगर क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई। उसे बचाने आए दोस्त पर भी आरोपियों ने हमला किया। वह भी घायल हुआ है। हत्या की वजह मामूली विवाद है। हत्या करने वाले तीनों आरोपी नाबालिग हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:Indore News: AI ने छीनी नौकरी तो बन गया चोर, 'बंटी-बबली' स्टाइल में की 16 लाख की लूट

विज्ञापन

मृतक का नाम नीरज पिता मांगीलाल गंगराड़े है। उसका विवाद शराब दुकान पर आरोपियों को घूरने की मामूली बात पर हुआ था। वह अपने दोस्त के साथ था। तीन नाबालिगों ने कहासुनी के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्त ने उन्हें रोकना चाहा तो उस पर भी हमला किया। जब नीरज सड़क पर गिर पड़ा तो तीनों आरोपी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त उसे एमवाय अस्पताल लेकर गया, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। नीरज मजदूरी करता था। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। रात में उनकी तलाश में छापे भी मारे, लेकिन वे नहीं मिले। पता चला है कि आरोपी नशा करने के आदी हैं। उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। इस वजह से पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। पुलिस नाबालिगों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी भी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed