फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three drug smugglers arrested in Indore with amphetamine worth ₹5.5 crore; drugs were being smuggled i

इंंदौर : इंदौर में साढ़े पांच करोड़ की एम्फेटामाइन के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, थार की स्टेपनी में तस्करी

Thu, 01 Oct 2026 08:47 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 01 Oct 2026 08:47 PM IST
सार

इंदौर में डीआरआई और सीबीएन की टीम ने ड्रग तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी काली थार की स्टेपनी में सात किलो एम्फेटामाइन छिपाकर ले जा रहे थे, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े पांच करोड़ है।

विज्ञापन
Indore: Three drug smugglers arrested in Indore with amphetamine worth ₹5.5 crore; drugs were being smuggled i
थार में तस्करी - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में तीन ऐसे ड्रग तस्करों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया, जो बिना नंबर की थार की स्टेपनी में सात किलो एम्फेटामाइन छिपाकर ले जा रहे थे। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साढ़े पांच करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

 

इंदौर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के अफसर भी शामिल थे।

विज्ञापन

 

डीआरआई को सूचना मिली थी कि कर्नाटक के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काली महिंद्रा थार में तीन लोग साइकोट्रॉपिक पदार्थ एम्फेटामाइन लेकर जा रहे हैं, जो मादक पदार्थ की श्रेणी में आता है। सूचना के आधार पर डीआरआई और सीबीएन की टीम ने बुधवार को बांगड़ स्थित उज्जैन-देवास टोल प्लाजा पर निगरानी शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ देर बाद संदिग्ध काली थार टोल प्लाजा की तरफ आती दिखाई दी। अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बैरिकेड तोड़कर वाहन को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। इसके बाद डीआरआई और सीबीएन के अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक वाहन का पीछा किया। आखिरकार इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोक लिया गया।


 

वाहन की पूरी तरह तलाशी लेने के लिए थार और उसमें सवार तीनों लोगों को डीआरआई के इंदौर कार्यालय ले जाया गया। यहां वाहन की तलाशी के दौरान पीछे के दरवाजे पर लगी स्टेपनी के टायर के अंदर मादक पदार्थ छिपाकर रखा मिला। स्टेपनी को खोलने पर 21 पैकेट बरामद किए गए। फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर पदार्थ के एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed