फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Thousands of Jais activists came out half-naked on the streets over the rat incident, demanding the su

Indore News: चूहाकांड को लेकर जयस कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर निकले सड़क पर, डीन-अधीक्षक को निलंबित करने की मांग

Sun, 28 Sep 2025 11:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Sep 2025 11:02 PM IST
सार

लगातार दबाव बनाए जाने के बावजूद शासन ने जब डीन व अधीक्षक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो रविवार को जयस कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने निकले। एमवाय अस्पताल से रीगल तिराहा आए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर जमकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Indore: Thousands of Jais activists came out half-naked on the streets over the rat incident, demanding the su
अर्धनग्न होकर सड़क पर निकले जयस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एमवाय अस्पताल का चूहाकांड अभी भी ठंडा नहीं हो पाया है। जय आदिवासी संगठन ने लगातार इस मामले में अस्पताल प्रशासन को घेर रहा है। रविवार को हजारों जयस कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। पहले उन्हें एमवाय अस्पताल पर प्रदर्शन किया फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उनकी मांग थी कि चूहाकांड को लेकर एमवाय अस्पताल डीन और अधीक्षक को निलंबित किया जाए। उन्होंने दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग भी रखी। जयस कार्यकर्ता बीते चार दिनों से एमवाय अस्पताल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर के बंगाली क्लब में लगे नाॅनवेज के स्टाॅल, हिन्दू जागरण मंच के विरोध के बाद हटाए

विज्ञापन

 

लगातार दबाव बनाए जाने के बावजूद शासन ने जब डीन व अधीक्षक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो रविवार को जयस कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने निकले। एमवाय अस्पताल से रीगल तिराहा आए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर जमकर अपना विरोध दर्ज कराया। फिर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। अफसरों ने उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन वे नहीं माने। रात को फिर वे एमवाय अस्पताल पहुंचे। बड़ी संख्या में भीड़ होने के कारण पुलिस बल भी तैनात किया गया था। एक नवजात बच्ची के परिजन भी प्रदर्शनकारियों के साथ थे। पिछली बार जब इंदौर में प्रदर्शन हुआ था तो प्रशासन ने दोनों बच्चियों के परिजनों को पांच-पांच लाख का मुआवजा भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ निर्णय लेने में की जा रही देरी
आपको बता दें कि पिछले दिनों एमवाय अस्पताल में चूहों ने दो नवजात बच्चियों के अंग कुतर लिए थे। कुछ दिनों बाद दोनों बच्चियों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह कुछ और थी। इस मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग छह से ज्यादा डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ को निलंबित कर चुका है। जयस पदाधिकारियों का कहना है कि हमें कड़ा एक्शन लेने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन दोषियों के खिलाफ निर्णय लेने में देरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed