फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The criminal carrying a reward of 50 paise was absconding with his girlfriend, had gone bald to escape

Indore: 50 पैसे का इनामी बदमाश गर्लफ्रेंड के साथ काट रहा था फरारी, पुलिस से बचने के लिए हो गया था गंजा

Thu, 05 Dec 2024 08:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Dec 2024 08:35 PM IST
सार

पुलिस ने हाल ही में उस पर 50 पैसे का इनाम रखा था। आरोपी ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमानत पर छुटने के बाद आरोपी गवाहों को भी धमका रहा था। गवाह विक्की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौरभ पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन
Indore: The criminal carrying a reward of 50 paise was absconding with his girlfriend, had gone bald to escape
पुलिस ने अठन्नी छाप बदमाश को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर पुलिस ने एक फरार बदमाश को पकड़ा है। जिस पर 50 पैसे का इनाम पुलिस ने रखा था। पुलिस से बचने के लिए वह गंजा हो गया था और अपनी प्रेमिका के किराए के मकान में छुपा हुआ था। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो वह पहली मंजिल से कूद गया। इससे उसका पैर में फ्रेक्चर हो गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू पिता सुभाष गौड़ कृष्णबाग काॅलोनी में रहता है। वह इंदौर के चर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड का भी आरोपी रहा है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिलता था। नए पुलिस कमिश्नर ने पुराने फरार बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दे रखे हैं। तब पता चला कि सौरभ भी लंबे समय से फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हाल ही में उस पर 50 पैसे का इनाम रखा था। आरोपी ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी गवाहों को भी धमका रहा था। गवाह विक्की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौरभ पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था और उसके पोस्टर भी छपावाए थे। इसके बाद पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घर पर भी तलाश शुरू कर दी। 


अफसरों को सुराग मिला कि सौरभ अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। इनाम घोषित होने के बाद सौरभ ने सौरभ गंजा हो गया था। पुलिस जब उसकी प्रेमिका के घर पहुंची तो वह पहली मंजिल से कूद गया। बाद में जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो नाम भी गलत बता रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया है।

इसलिए रखा कम इनाम
पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा इनाम रखती है तो वह क्षेत्र में रंगदारी दिखाते हैं और आम लोगों पर रौब जमाते हैं। इनाम के चक्कर में बीट के पुलिस जवान भी उसे पकड़ने में दिलचस्पी लेते हैं, लेकिन इस बार पुलिस विभाग ने उस पर 50 पैसे का इनाम रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed