फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The corporation is getting the bus lane of the BRTS asphalted, which was decided to be removed

Indore: जिस बीआरटीएस को हटाने का फैसला लिया, उसकी बस लेन में निगम करा रहा डामरीकरण

Mon, 06 Jan 2025 09:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Jan 2025 09:37 PM IST
सार

बीआरटीएस का सबसे पहला प्रोजेक्ट देश में इंदौर शहर में स्वीकृत हुआ था। केंद्र सरकार ने इसके लिए 198 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। राज्य शासन ने भी इसमें राशि मिलाई थी। इंदौर के अलावा भोपाल में भी बीआरटीएस बना था, लेकिन उसे तोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: The corporation is getting the bus lane of the BRTS asphalted, which was decided to be removed
बीआरटीएस पर डामरीकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 300 करोड़ की लागत से बने बीआरटीएस को हटाने का फैसला सरकार ने किया है। बीआरटीएस के चौराहों पर नगर निगम ब्रिज बनाएगा। इसके लिए फिजिबिलिटी सर्वे भी हो चुका है, लेकिन तोड़ने के फैसले के बावजूद बीआरटीएस पर लाखों रुपये खर्च भी किए जा रहे है। इसे लेकर लोग भी आश्चर्यचकित है।

विज्ञापन

बीआरटीएस की बस लेन में सोमवार को नगर निगम कुछ हिस्सों में डामरीकरण करा रहा है। पलासिया, एलआईजी चौराहे पर बस लेन में श्रमिकों ने दिनभर डामरीकरण का काम किया।

विज्ञापन


दो माह पहले इंदौर में हुई यूरेशियन समूह की बैठक के समय भी बीआरटीएस की बस लेन की रैलिंग पर कलर पेंट किया गया। लोगों का कहना है कि जब बीआरटीएस को तोड़ने का फैसला सरकार ले ही चुकी है तो फिर उसमें नए सिरे से काम क्यों कराए जा रहे है। इस बारे में जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि बसों का संचालन मार्ग पर जारी रहेगा। जहां गड्ढे हो चुके है। वहां पेचवर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश का सबसे पहला प्रोजेक्ट इंदौर में हुआ था मंजूर

बीआरटीएस का सबसे पहला प्रोजेक्ट देश में इंदौर शहर में स्वीकृत हुआ था। केंद्र सरकार ने इसके लिए 198 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। राज्य शासन ने भी इसमें राशि मिलाई थी। इंदौर के अलावा भोपाल में भी बीआरटीएस बना था, लेकिन उसे तोड़ा जा रहा है। इंदौर का बीआरटीएस प्रोजेक्ट सफल साबित हुुुआ है। इसके बावजूद उसे तोड़ने का फैसला लिया गया है। बीआरटीएस की बस लेन में हर रोज 80 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed