फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The Chief Minister said- If we do not worry about religion then how will culture flourish?

Indore: मुख्यमंत्री ने कहा- धर्म की चिंता नहीं करें तो संस्कृति कैसे पल्लवित होगी?

Wed, 30 Apr 2025 06:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Apr 2025 06:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति की धरा को हमने सरकार के साथ जोड़ा है। हमने कहा है कि सरकार चलेगी तो धर्म के मार्ग पर चलेगी। कुछ लोग कहते है कि मुख्यमंत्री धर्म की बात करते है। यदि हमने धर्म की चिंता नहीं कि तो संस्कृति कैसे पल्लवित होगी।

विज्ञापन
Indore: The Chief Minister said- If we do not worry about religion then how will culture flourish?
जानापाव में मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परशुराम जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव महू स्थित जानापाव तीर्थ पहुंचे। उन्होंने परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जानापाव का धार्मिक कारणों से विशेष महत्व है। यह सात नदियों का उद्गम स्थल है। धनुष के माध्यम से शक्ति का परिचय भगवान परशुराम से जुड़ता है। हम सब जानते है कि सीता स्वयंवर के समय धुनष टूटने पर परशुराम ने क्रोध भी किया, लक्ष्मण को सावधान भी किया, लेकिन भगवान राम पर प्रेम भी लुटाया। उन्होंने अन्याय और अर्धम के खिलाफ हमेशा लड़ाई की।

विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़े:  इंदौर के मध्य हिस्से में बनेेगा भारत वन, पोलोग्राउंड मेें 36 एकड़ क्षेत्रफल में लेगा आकार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति की धरा को हमने सरकार के साथ जोड़ा है। हमने कहा है कि सरकार चलेगी तो धर्म के मार्ग पर चलेगी। कुछ लोग कहते है कि मुख्यमंत्री धर्म की बात करते है। यदि हमने धर्म की चिंता नहीं कि तो संस्कृति कैसे पल्लवित होगी। हमारी संस्कृति सब के सुख की कामना करती है। जानापाव की पहाड़ी पर प्रकृति मेहरबान है। यहां से देश की बड़ नदियों में से एक चंबल के अलावा छह और नदियां निकलती है। जानापाव को हम और बेहतर विकसित करेंगे,ताकि दुनिया में इसका महत्व बढ़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इस मौके पर विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि जानापाव के लिए एक अच्छे मार्ग की जरुरत है। हमनें इस तीर्थ को धार्मिक पर्यटन के रुप में विकसित कर रहे है। यहां दस करोड़ की लागत से यहां विकास हो चुका है। आध्यात्म की साधना के लिए हम संस्कृत पाठशाला बनाना चाहते है। क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता से करवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed