फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bharat Van will be built in the central part of Indore, it will take shape in an area of 36 acres in

Indore: इंदौर के मध्य हिस्से में बनेेगा भारत वन, पोलोग्राउंड मेें 36 एकड़ क्षेत्रफल में लेगा आकार

Wed, 30 Apr 2025 04:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Apr 2025 04:39 PM IST
सार

क्षेत्र को पूरी तरह हरित क्षेत्र में बदला जाएगा। साथ ही यहां एक बड़ा तालाब भी निर्मित किया जाएगा। यह वन शहर के मध्य हिस्से में कान्ह नदी के किनारे बनेगा। पोलोग्राउंड क्षेत्र में यह वन तैयार होगा। अभी शहर के मध्य हिस्से में सबसे कम हरियाली है।

विज्ञापन
Indore: Bharat Van will be built in the central part of Indore, it will take shape in an area of 36 acres in
पार्क को लेकर शहर के पर्यावरणविदोंं से चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मध्य क्षेत्र मेें नगर निगम भारत वन विकसित करने की तैैयारी कर रहा हैै। यह 36 एकड़ में तैयार होगा। बुधवार को मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के नागरिकों के साथ दौरा किया। मेयर भार्गव ने कहा कि हमारी योजना थी कि शहर के मध्य एक ऐसा वन तैयार किया जाए जो शुद्ध पर्यावरण के साथ-साथ इंदौर के लिए ‘लंग्स’ का कार्य करे। आज हमने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर सुझाव भी लिए।

विज्ञापन


येे खबर भी पढ़ें: तपती धूप ने तोड़े 5 साल के रिकॉर्ड, गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा 

विज्ञापन

सभी की सहमति है कि इस क्षेत्र को पूरी तरह हरित क्षेत्र में बदला जाएगा। साथ ही यहां एक बड़ा तालाब भी निर्मित किया जाएगा। यह वन शहर के मध्य हिस्से में कान्ह नदी के किनारे बनेगा। पोलोग्राउंड क्षेत्र में यह वन तैयार होगा। अभी शहर के मध्य हिस्से में सबसे कम हरियाली है और भू जल स्तर भी कम है। मध्य हिस्से में फिलहाल कोई बड़ा गार्डन भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भारत वन में देश के विभिन्न राज्यों की जैव विविधता, फ्लोरा-फौना को सम्मिलित किया जाएगा। वहां के पक्षी निवास स्थानों को ध्यान में रखकर विकास कार्य होंगे। यह परियोजना न केवल पर्यावरण को सशक्त करेगी, बल्कि आसपास के जलस्तर को भी बढ़ाने में सहायक होगी।मेयर ने इस पहल को इंदौर के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि भारत वन आने वाले वर्षों में शहरवासियों के लिए एक शुद्ध श्वास-स्थल और प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र बनेगा। तीन माह बाद इसका काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed